कोरोना महामारी का प्रकोप दिन पर दिन तेजी से बढ़ता ही जा रहा है। इतना ही नहीं कोरोना संक्रमण के मामले अब लाखों में पहुंच गए हैं। अब और ज्यादा दिनों के लिए लॉकडाउन नहीं किया जा सकता इस वजह से सरकार ने अनलॉक’ की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

वहीं खबर है महाराष्ट्र सरकार ने भी यह घोषणा कर दी है कि नॉन कंटेंटमेंट जॉन में जल्द ही फिल्म और टीवी की शूटिंग शुरू कर दी जाएगी। ऐसे में अब टीवी का मशहूर सीरियल ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की टीम ने भी कमर कस ली है। हाल ही में शो मेकर्स और कलाकारों के बीच जूम पर वीडियो कॉल के जरिए मीटिंग हुई है, जिसमें शूटिंग शुरू करने की बातचीत की गई है ।
जल्दी शुरू होगी शूटिंग

दरअसल तारक मेहता के क्रिएटर असित कुमार मोदी ने यह कंफर्म कर दिया है उनकी टीम जल्दी ही शूटिंग शुरू करने वाली है। इसके बाद शो में ‘सोनू’ का रोल प्ले करने वाली पलक सिधवानी ने मीटिंग से जुड़ी बातों का खुलासा भी किया।
बाहर का माहौल अभी ठीक नहीं
पलक सिधवानी का कहना है,हम उत्साहित तो हैं,लेकिन थोड़ा डरे हुए भी हैं। उत्साहित इसलिए हैं हम वह करेंगे जिससे हमें प्यार है। मगर इन सभी के बीच एक जरूरी बात यह भी है बाहर जैसे हालात हैं, वह डराने वाले हैं।

आगे पलक ने बताया की फिलहाल तो इस बात की पुष्टि नहीं मिली है कि शूटिंग कब से शुरू होनी है। लेकिन हां टीम मीटिंग में यह तय जरूर हुआ है कि हम खुद एकसाथ मिलकर एक-दूसरे की सुरक्षा करके पूरा-पूरा ख्याल रखेंगे।
मिला लम्बा ब्रेक
वहीं शो में ‘जेठालाल’ का किरदार निभा रहे अभिनेता दिलीप जोशी ने इस बारे में बातचीत करते हुए कहा लॉकडाउन के कारण सभी को लंबा ब्रेक मिला है। अब सरकार जो दिशा-निर्देश लेकर आई है, उसके हिसाब से ही शूटिंग शुरू करनी पड़ेगी।

सूत्रों के हवाले से मिली खबर के बाद ‘तारक मेहता’ के निर्माताओं ने सोमवार दोपहर को टीम के साथ जूम मीटिंग करी थी। इस मीटिंग में सभी से विचार लिए गए। इसके अलावा इस मीटिंग में शूटिंग के दौरान सेट पर सावधानी बरतने और कोरोना संकट में खुद का बचाव रखने को लेकर चर्चा हुई।
टीवी ऐड में आयी नजर

मुंबई में जन्मी पलक ने साल 2018 में अपने कॉलेज में मॉडलिंग कंपीटिशन जीता था। वहीं तारक मेहता’ के अलावा पलक टीवी पर अमूल बटर और गूगल जैसे ब्रांड्स के लिए विज्ञापन में काम कर चुकी हैं।


Download Android App
Download iOS App



