बसपा प्रमुख मायावती ने शुक्रवार को कहा कि इस बार चुनाव में ‘नमो नमो’ कहने वालों की छुट्टी हो जाएगी। मायावती ने यहां एक चुनावी जनसभा में कहा, ”इस बार चुनाव में आप लोग ‘नमो नमो’ करने वालों की छुट्टी करने वाले हैं और ‘जय भीम’ कहने वालों को लाने वाले हैं।’’ उन्होंने कहा कि आजादी के बाद शुरूआत में केन्द्र और देश के अधिकांश राज्यों में सत्ता ज्यादातर कांग्रेस के हाथ में रही है लेकिन ध्यान देने की बात यह है कि कांग्रेस की लंबे अरसे तक रही सरकार में गलत नीतियों और कार्य प्रणालियों के चलते उसे सत्ता से बाहर होना पड़ा है।
मायावती ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सर्व समाज के लोगों विशेषकर समाज के कमजोर, गरीब, बेरोजगारों और मेहनतकश लोगों की उपेक्षा की है। कांग्रेस ने बुंदेलखंड की उपेक्षा की। कांग्रेस के शासनकाल में यहां की गरीबी एवं बेरोजगारी दूर नहीं हुई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कहती है कि गरीबी दूर करेंगे लेकिन अगर वास्तव में गरीबी और बेरोजगारी दूर की होती तो कांग्रेस सत्ता से बाहर नहीं होती।
BJP को हराने के बजाय UP विधानसभा चुनाव जीतने पर है कांग्रेस की नजर : अखिलेश
कांग्रेस ने अगर सही मायने में सर्व समाज के हितों का पूरा ध्यान रखा होता तो हमें बसपा बनाने की जरूरत नहीं पड़ती। मायावती ने कहा कि इस बार भाजपा भी केन्द्र की सत्ता से बाहर हो जाएगी। भाजपा की कोई नाटकबाजी और जुमलेबाजी काम नहीं आने वाली है। इनकी चौकीदारी की नयी नाटकबाजी भी इनको बचा नहीं पाएगी। बसपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा ने पिछले चुनाव में कई वादे किये थे लेकिन सभी खोखले साबित हुए।


Download Android App
Download iOS App




