Noida में तीन दिवसीय मेला, केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का मिलेगा लाभ

Summary :

Noida में मेला, युवाओं के लिए रोजगार और स्टार्टअप के अवसर

केंद्र सरकार के 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में गौतम बुद्ध नगर जिले में भव्य तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला 25 मार्च से 27 मार्च तक शिल्प हॉट, सेक्टर 33ए (नोएडा) में आयोजित होगा। इस आयोजन का उद्देश्य केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, उपलब्धियों और कार्यक्रमों को जनता तक पहुंचाना है।

Greater Noida के Alpha सेक्टर में 36 घंटे से पानी की किल्लत, हजारों लोग परेशान

मेले का उद्घाटन जिले के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह करेंगे, जिसमें अन्य जनप्रतिनिधि भी शामिल होंगे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री प्रदेश सरकार के 8 वर्षों की उपलब्धियों पर आधारित विकास पुस्तिका का विमोचन करेंगे और प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी साझा करेंगे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि यह मेला आम जनता के लिए सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों को समझने और उनका लाभ उठाने का सुनहरा अवसर है। मेले में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए जाएंगे, जहां केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। साथ ही, पात्र लाभार्थियों का मौके पर ही आवेदन कराया जाएगा और योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। मेले में बेरोजगार युवाओं के लिए भी विशेष अवसर होंगे।

जनपदीय बैंकर्स कमेटी के सहयोग से ऋण मेले का आयोजन किया जाएगा, जिससे युवा अपने स्टार्टअप या कारोबार को स्थापित कर सकें। इसके अलावा, रोजगार एवं सेवायोजन निदेशालय की मदद से रोजगार मेले का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे बेरोजगार युवाओं को नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकें। मेले के दौरान प्रत्येक दिन ‘यूपी भारत का ग्रोथ इंजन’ थीम पर आधारित विचार गोष्ठियों का आयोजन किया जाएगा। इन सत्रों में विशेषज्ञों को वक्ता के रूप में आमंत्रित किया जाएगा, जो कृषि एवं किसान कल्याण, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, व्यापार एवं उद्योग, समाज कल्याण और अंत्योदय योजनाओं पर चर्चा करेंगे।

जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने जिले के लोगों से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाएं और अधिक से अधिक संख्या में मेले में पहुंचकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और कार्यक्रमों की जानकारी प्राप्त करें।

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.