आगरा : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार सुबह हुए एक हादसे में तीन लोगों की मौत हो गयी जबकि दो अन्य घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थाना फतेहाबाद निरीक्षक प्रवेश कुमार के अनुसार हादसे में दो व्यक्तियों की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी थी और तीन घायल हुए थे। घायलों में से एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गयी। बाकी दो घायलों का इलाज चल रहा है।उन्होंने बताया कि सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर लखनऊ की ओर से कार आ रही थी।
आगरा जिले की सीमा में फतेहाबाद टोला प्लाजा से 100 मीटर पहले कार चालक को झपकी लग गयी। कार सीधे डिवाइडर में जा घुसी और पलट गयी। टोल के कर्मचारी हादसे को देखकर घायलों को बचाने के लिए दौड़े। कार में पांच लोग सवार थे। दो की मौके पर ही मौत हो गयी। तीन अन्य घायल हो गये थे जिन्हें अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि अस्पताल में एक घायल ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। बाकी दो का इलाज किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



