हरिद्वार से लौटते समय बरेली के परिवार के साथ हादसा, स्कूटी डिवाइडर से टकराने से मां-बेटी की मौत

Rampur Scooter Accident

Rampur Scooter Accident : हरिद्वार से गंगाजल लेकर लौट रहे एक परिवार पर आफत बन कर टूट पड़ी, जब हाईवे पर उनके साथ एक भीषण सड़क हादसा हो गया। बरेली के पटेल नगर निवासी ठेकेदार कपिल खंडेलवाल अपने परिवार के साथ हरिद्वार दर्शन करने गए थे। देर रात वापस लौटते समय, सोमवार सुबह करीब चार बजे लोहा पट्टी गांव के पास उनकी स्कूटी अनियंत्रित होकर सीधे डिवाइडर से टकरा गई।

इस दर्दनाक हादसे में मां तृप्ति गुप्ता और बड़ी बेटी श्रेयांशी की मौत हो गई। बता दें, पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

सफर के दौरान आई झपकी

जानकारी के मुताबिक, कपिल रविवार को अपनी पत्नी तृप्ति, बड़ी बेटी श्रेयांशी, छोटी बेटी दिव्या और बेटे कार्तिक के साथ दोपहिया वाहनों से हरिद्वार गए थे। वहां से लौटते समय परिवार दो अलग-अलग बाइकों पर सवार था। तृप्ति और श्रेयांशी एक स्कूटी पर थीं, जबकि कपिल अपने दोनों छोटे बच्चों के साथ दूसरी बाइक पर आगे-पीछे चल रहे थे।

सुबह तड़के तृप्ति स्कूटी चला रही थी मगर अचानक आई झपकी उनके लिए मौत बन कर आ गई। स्कूटी का बैलेंस बिगड़ा और वह डिवाइडर में जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि उन्हें इस दौरान गंभीर चोट लग गई।

अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

जानकारी है कि जैसे ही स्कूटी डिवाइडर से टकराई तो यह टक्कर इतनी भीषण थी कि मां-बेटी दोनों सड़क पर काफी दूर जा गिरीं। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों को तुरंत नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने तृप्ति को देखते ही मृत घोषित कर दिया। वहीँ श्रेयांशी की इलाज के दौरान मौत हो गई। एक साथ दो मौतों से टूटे परिजन बिना पोस्टमार्टम कराए ही बेटी का शव लेकर घर चले गए।

यह भी पढ़ें – फरीदाबाद में शुरू हुई प्रेम कहानी, पति और 2 बच्चों को छोड़ प्रेमी संग लिव-इन में रहने लगी महिला, अब लगाया फंदा; लोनी का है पूरा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Are you human? Please solve:Captcha


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।