लखनऊ के सैरपुर थाना क्षेत्र में आज (25 दिसंबर) सुबह तेज़ रफ़्तार से आ रही एक कार नाले में जा गिरी। सूत्रों के मुताबिक़ कार में चार दोस्त सवार थे, जिसमें से तीन की मौके पर मौत हो गई तथा एक कि हालत गंभीर है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि, कार में सवार हो कर चारों दोस्त घूमने निकले थे, सैरपुर थाना क्षेत्र के नहरपुर गाँव के पास कार अचानक अनियंत्रित हो नाले में जा गिरी। कहा जा रहा है कि कार का दरवाज़ा न खुलने की वजह से वे बाहर नहीं निकल सके और उनकी मौत हो गई।
रिटायर्ड जज के ड्राइवर का बेटा तथा उसके दोस्त के साथ हादसा
बताया जा रहा है कि, कार में नीलामी की सरकारी कार से रिटायर्ड जज के ड्राइवर अमरनाथ यादव का बेटा संदीप यादव तथा उसके दोस्त निखिल शुक्ला, अंकित श्रीवास्तव और सत्यम पांडे सवार थे। दरअसल उपभोक्ता फोरम के रिटायर्ड जज के ड्राइवर का बेटा था संदीप यादव।
कार डूबने की वज़ह से नहीं बच सकी जान
बताया जा रहा है कि, कार को नाले में गिरता देख आसपास के लोगों ने तुरंत मदद के लिए पहुंचे, जबतक कार से सभी को निकाला गया तबतक तीन की मौत हो चुकी थी। वहीं एक की सांसें चल रही थी, जिसे आननफानन में किसी नज़दीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टर ने भर्ती कराये गये व्यक्ति की हालत नाज़ुक बताई। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई।

Download Android App
Download iOS App