बरेली जिले के फरीदपुर इलाके में बस और एक कार के बीच हुई आमने-सामने की भिड़ंत में कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरीदपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत लखनऊ-सीतापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर निर्माणाधीन टोल प्लाजा पर डायवर्जन के पास शुक्रवार रात एक कार से दो युवक बरेली से लखनऊ की ओर जा रहे थे।
उनकी कार फरीदपुर से बरेली की ओर जा रही डबल डेकर बस से टकरा गई गई। उन्होंने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त होकर बस के नीचे घुस गई। कार में सवार दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूत्रों ने कहा कि दुर्घटना के बाद बस चालक और सवारियां मौके से फरार हो गईं।
पुलिस ने कार में फंसे दो शवों को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिदया। फरीदपुर के एसडीएम अरुण कुमार ने बताया कि कार चालक की पहचान नासिर खां निवासी अल्मोड़ा के रूप में हुई है। वहीं, दूसरे मृतक की पहचान मनोज कुमार गुप्ता के रूप में हुई है।


Download Android App
Download iOS App



