उत्तर प्रदेश के वाराणसी में एक बदमाश पर लगे गुंडा एक्ट हटाने के लिए उसे 50 पौधे लगाने का अनूठा अदेश अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) ने दिया है।
अधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) राजेश कुमार श्रीवास्तव ने फूलपुर थाने के गजोखर निवासी प्रमोद कुमार यादव को आदेश दिया कि उस पर लगा गुंडा एक्ट तभी हटेगा, जब वो अपने गांव में 50 पौधे लगाएगा।
श्री श्रीवास्तव ने वाराणसी के आयुक्त के निर्देश पर सुनावायी करते हुए यह प्रमोद को पौधे लगाने की शर्त रखते हुए कहा कि वह अपने ग्राम में पौधे लगाकर उसकी फोटो एवं ग्रामीणों की सहमति पत्र के साथ आवेदन प्रस्तुत करे। इसके बाद गुंडा एक्ट वापस लेने संबंधि आदेश दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रमोद पर करीब पांच साल पहले हत्या समेत विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज किये थे। उन मामलों में अदालत ने उसे बरी कर दिया है लेकिन ‘गुंडा एक्ट’ लगने के कारण जिलाबदर प्रमोद घर नहीं लौट पा रहा था।
अदालती फैसला आने के बाद उसने आयुक्त के समक्ष अपने ऊपर लगे गुंडा एक्ट हटाने की गुहार लगायी थी। उसने कहा था कि अदालत ने उसे हत्या समेत अन्य मामलों में बरी कर दिया है और अब वह अपने घर लौटकर सामान्य जीवन गुजारना चाहता है। उसके ऊपर लगा गुंडा एक्ट हटाया जाये
।


Download Android App
Download iOS App



