कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा विधायक कुलदीप सिंह सेंगर को पार्टी से निष्कासित करने की मांग को लेकर बुधवार को उपवास किया। पार्टी आलाकमान के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ता सुबह से जीपीओ पार्क में उपवास पर बैठे। कांग्रेस नेता अजय कुमार ‘लल्लू’ ने कहा कि उपवास विधायक को निष्कासित करने की मांग को लेकर है क्योंकि केवल निलंबन से काम नहीं चलेगा।
पार्टी बलात्कार पीड़िता और उसके वकील के अच्छे से अच्छे इलाज की भी मांग कर रही है। दोनों इस समय अस्पताल में भर्ती हैं। लल्लू ने कहा, “हमने यह भी मांग की है कि परिवार के जिन सदस्यों की जान गई है, उनके परिजनों को एक-एक करोड़ रुपए की आर्थिक मदद तथा महेश सिंह को एक महीने का पैरोल दिया जाए ताकि वह अपने परिवार की ठीक से देखभाल कर सकें।”
कांग्रेस नेता ने बताया कि बलात्कार पीड़िता की हालत अभी भी गंभीर है जबकि वकील की हालत में मामूली सुधार है। रविवार को बलात्कार पीड़िता की कार में ट्रक ने टक्कर मार दी थी। कार सवार शीला (50) और पुष्पा (45) की इस दुर्घटना में मौत हो गई थी जबकि बलात्कार पीड़िता और उसका वकील गंभीर रूप से घायल हो गए थे।


Download Android App
Download iOS App



