उत्तर प्रदेश में 2022 में विधानसभा चुनाव होने जिसके चलते सभी राजनैतिक दल सत्ता हासिल करने के लिए अपनी-अपनी तैयारियों में जुटा हुआ है। इसी बीच राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने शनिवार को कहा कि सपा (समाजवादी पार्टी) के साथ गठबंधन को लेकर उनकी बात चल रही है।
अपने पिता चौधरी अजित सिंह के निधन के बाद यहां पहली बार आये जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘उतर प्रदेश में जो चुनौतियां है उन्हें दूर करने के लिये हमें अपनी ताकत बढानी है।’’ वह सहारनपुर जिले के गंगोह मे जन आशीर्वाद रैली से पूर्व पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
सरकार अभी तक पीड़ित परिवारों को नही दिला पाई न्याय
जयंत ने कहा कि उनकी सपा नेताओं के साथ गठबंधन को लेकर बातचीत चल रही है। लखीमपुरखीरी की घटना पर जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘सरकार अभी तक पीड़ित परिवारों को न्याय नही दिला पाई है। …गृहराज्य मंत्री का इस्तीफा हुआ नहीं है बल्कि (केंद्रीय गृहमंत्री) अमित शाह जी ने उन्हें दिल्ली बुलाकर उनकी पीठ थपथपाया और (उन्हें) यह कहकर वापस भेज दिया कि काम चालू रखो।
अध्यक्ष बनने की मांग पर राहुल गांधी का जवाब- दबाव बनाया गया तो पुन: बन सकता हूं कांग्रेस प्रमुख
यह हमारे अन्नदाता का बहुत बडा अपमान है, किसान इस बात को भूलेगा नहीं।’’ उन्होंने ने कहा कि भाजपा किस आधार पर यह बात कह रही है कि वह पूर्ण बहुमत से सता में आयेगी। उन्होंने कहा कि अभी तक न तो किसानों की आय दुगुनी हुई, न ही उसने जो वायदे किये थे वे पूरे हुए,हर वर्ग की कठिनाइया बढ ही गई हैं।
योगी जी को राजपाट छोडकर पूजापाठ करना चाहिए
रालोद नेता ने अपनी जनसभा में नौजवानों, किसानों, मजदूरों सभी से आहवान किया कि वे जातिवाद ओर धर्म की राजनीति से उपर उठकर मुल्क की तरक्की के लिये भाजपा सरकार को उखाड फेकें। उतर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ पर कटाक्ष करते हुए जयंत चौधरी ने कहा, ‘‘ योगी जी को राजपाट छोडकर पूजापाठ करना चाहिये।
हमने उनके चेहरे पर कभी हंसी नही देखी है लेकिन जब वह बछडो के बीच जाते है तो वे मुस्कराते हैं।’’ उन्होंने कहा कि रालोद की सरकार बनी तो पश्चिमी उतर प्रदेश में उच्च न्यायालय की पीठ बनायी जाएगी तथा किसानों की सम्मान राशि को छह हजार से बढाकर 12 हजार किया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



