उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत जोरो पर है। ऐसे में मेरठ के सिवालखास विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी मनिंदरपाल सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। शनिवार को सरधना थाना क्षेत्र के दबथुवा में जनसंपर्क के लिए अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी बबीता फोगाट व प्रत्याशी की पत्नी सिंपल सिंह पहुंची थीं। भाजपा नेता अनिल चौधरी ने बताया कि गांव में जनसंपर्क खत्म होने वाला ही था, जब प्रत्याशी की पत्नि व बबीता फोगाट जनसंपर्क करते हुए भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सतेंद्र चौधरी के घर पहुंची।
सपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता हाथ में झंडे लेकर वहां पहुंच गए
मेरी गाड़ी की लाइट तोड़ी गई। काफिले की अन्य गाड़ियां को भी तोड़ा गया। मामले में हमने FIR दर्ज़ कराई है। सपा और RLD ने आज साबित कर दिया है कि ये लोग गुंडागर्दी फैलाते हैं: मेरठ में अपनी गाड़ी पर हुए हमले पर भारतीय महिला पहलवान और भाजपा नेता बबीता फोगाट pic.twitter.com/z5hWJNfRk6
— ANI_HindiNews (@AHindinews) February 5, 2022
आरोप है कि तभी सपा-रालोद गठबंधन के कार्यकर्ता हाथ में झंडे लेकर वहां पहुंच गए और जबरन घर में घुसकर विरोध करने लगे। इसके बाद उनसे जाने को कहा गया तो आरोपितों ने गाली-गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि इस दौरान फायरिंग भी हुई। इस दौरान सतेंद्र चौधरी, भाजपा किसान मोर्चा के महामंत्री सचिन पंघाल, रौनक चौधरी व भूरा सहित कई महिलाएं भी घायल हो गईं। इसके बाद वह थाने पहुंचे और पुलिस ने सतेंद्र का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवाया।
एक डंडा मेरी गाड़ी पर भी मारा गया। मेरा ड्राइवर बच गया है-बबीता
वहीं बबीता फोगाट ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान केवल महिलाएं थी। आरोप लगाया कि आरएलडी के कार्यकर्ताओं ने महिलाओं से अभद्रता की है। इस दौरान कुछ महिला भी मामूली रूप घायल हुई हैं। आरोपितों ने गाड़ी के ऊपर भी डंडे मारे हैं। एक डंडा मेरी गाड़ी पर भी मारा गया। मेरा ड्राइवर बच गया है। एसपी (पुलिस अधीक्षक) देहात मेरठ ने बताया कि, फायरिंग जैसा कोई मामला नहीं है। कोई फुटेज भी सामने नहीं आई है। केवल एक आदमी के नाक पर खरोच आई है। उसका मेडिकल करवाया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



