देश को कोरोना मुक्त करने के लिए कोर्बेवैक्स टीके की पांच करोड़ खुराक का ऑर्डर दिया: केंद्र

Summary :

कोविड-रोधी टीके ‘कोर्बेवैक्स’ की पांच करोड़ खुराक को भारी मात्रा में खरीदने के लिए बायोलॉजिकल-ई को ऑर्डर दिया है। गौरतलब है कि इस खुराक की कीमत कर के साथ कुल 145 रूपए रखी गई हैं।

भारत में कोरोना के संक्रमण को कम करने के लिए केंद्र सरकार ने एक अहम फैसला लिया है जिसमें सरकार की तरफ से कोविड-रोधी टीके ‘कोर्बेवैक्स’ की पांच करोड़ खुराक को भारी मात्रा में खरीदने के लिए बायोलॉजिकल-ई को ऑर्डर दिया है। गौरतलब है कि इस खुराक की कीमत कर के साथ कुल 145 रूपए रखी गई हैं।  सरकार को अभी तय करना है कि यह नया टीका किस वर्ग के लाभार्थियों को दिया जाएगा।
टीकाकरण की रूपरेखा
जानकारी के मुताबिक, तकनीकी समूहों और स्वास्थ्य मंत्रालय के टीकाकरण विभाग में एहतियाती खुराक के दायरे का विस्तार करने के बारे में चर्चा चल रही है, जो फिलहाल स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मचारियों के अलावा अन्य वरिष्ठ नागरिकों को दी जा रही है।
वैक्सीन का दिया गया ऑर्डर
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जनवरी के अंत में बायोलॉजिकल-ई को कोर्बेवैक्स की आपूर्ति का ऑर्डर जारी किया था। ऑर्डर के तहत हैदराबाद स्थित कंपनी के फरवरी में आपूर्ति प्रदान करने की उम्मीद है।खरीद आदेश में कहा गया है, ‘145 रुपये प्रति खुराक प्लस जीएसटी की दर से कोर्बेवैक्स की पांच करोड़ खुराक की खरीद पर 725 करोड़ रुपये प्लस जीएसटी लागत आती है।’
कोविड-19 टीकों की एहतियाती खुराक
हालांकि आदेश के मुताबिक, ‘इस संबंध में बताया जाता है कि बायोल़जिकल-ई लिमिटेड से कोर्बेवैक्स की खरीद के लिए एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड को दो जून 2021 के मंजूरी आदेश के तहत 1,500 करोड़ रुपये अग्रिम भुगतान के रूप में जारी किए गए हैं।’सरकार ने संसद को बताया है कि कोविड-19 टीकों की एहतियाती खुराक और 15 साल से कम उम्र के बच्चों के टीकाकरण के लिए पात्र लाभार्थियों की सूची का विस्तार करने का कोई भी निर्णय, उपलब्ध वैज्ञानिक साक्ष्य की समीक्षा के आधार पर एनटीएजीआई की सिफारिशों के अनुसार होगा।

Desk Team