यूपीः मेरठ में ओवैसी की गाड़ी पर चलीं गोलियां, बाल-बाल बचे AIMIM प्रमुख

Summary :

असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। ओवैसी ने कहा कि मैं किठौर, मेरठ (यूपी) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली के लिए जा रहा था। छाजरसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं।

असदुद्दीन ओवैसी की गाड़ी पर गोलियां चलाने का मामला सामने आया है। ओवैसी ने कहा कि मैं किठौर, मेरठ (यूपी) में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली के लिए जा रहा था। छाजरसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं। वे कुल 3-4 लोग थे। मेरे वाहन के टायर पंक्चर हो गए, जिसके बाद मैं दूसरे वाहन से निकला।पुलिस मामले की जांच कर रही है। एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। वहीं सीसीटीवी में दो युवक देखे जा सकते हैं।
ओवैसी का ट्विट्टे 

ओवैसी ने ट्विटर पर लिखा, ”कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गईं। 4 राउंड फायर हुए। 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए। मेरी गाड़ी पंक्चर हो गई, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहां से निकल गया। हम सब महफूज हैं। अलहमदु’लिलाह।”
वहीं, मेरठ रेंज के आईजी ने कहा है कि टोल पर ओवैसी के समर्थकों और कर्मचारियों में कहासुनी हुई है। उन्होंने कहा है कि फिलहाल गोली चलने की पुष्टि नहीं हुई है।

Desk Team