उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को आवास एवं शहरी नियोजन विभाग में नव नियुक्त सहायक अभियंताओं को अपॉइंटमेंट लेटर दे दिए हैं।उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से आवास एवं शहरी नियोजन विभाग के नवचयनित सहायक अभियंताओं को मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नियुक्ति पत्र वितरित किया। मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी ने कुल 33 अभियंताओं को नियुक्ति पत्र दिया। इनमें सिविल अभियंता और इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल के अभियंता शामिल हैं।
लगभग साढ़े चार लाख नौजवान अब तक प्रदेश में अलग-अलग विभागों में सरकारी नौकरी प्राप्त कर चुके हैं और एक भी नियुक्ति पर कोई उंगली नहीं उठा सकता क्योंकि सभी पदों पर नियुक्ति पारदर्शी तरीके से की गई है।’’
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘वर्ष 2002 से लेकर 2017 के बीच जितनी नियुक्तियां शासकीय विभागों या निजी क्षेत्र में नहीं हुई होंगी, उससे कई गुना अधिक नियुक्तियां सिर्फ इन साढ़े चार वर्षों में हुई है। इसके लिए किसी भी अभ्यर्थी को कहीं सिफारिश कराने की जरूरत नहीं पड़ी और जहां कहीं भी हमें थोड़ी भी भनक लगी, उनके खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की गई। अगर यह पूरी श्रम शक्ति ईमानदारी से काम करने में लग जाए तो कोई कारण नहीं है कि हम दूसरी पायदान पर खड़े उत्तर प्रदेश को देश की नंबर एक अर्थव्यवस्था बनाने में कहीं पीछे रह जाएंगे।’’
मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अभियंताओं से कहा कि उनकी भूमिका अपने विभाग की छवि को बेहतर बनाने की होनी चाहिए। योगी ने कहा कि राज्य के विकास प्राधिकरणों ने बहुत अच्छा काम करके दिखाया है। यह काम आज से पांच-10 साल पहले भी हो सकता था लेकिन कार्य करने की या तो इच्छाशक्ति नहीं थी या तकनीक जानकारी नहीं थी या फिर लोगों के दिलों दिमाग में भ्रष्टाचार इस कदर हावी हो चुका था कि वह आमजन को तबाह करके अपने घर को भरने में ज्यादा रुचि रुचि ले रहे थे। मुख्यमंत्री ने वर्षा जल पुनरसंचयन की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि आवास विकास विभाग इसे मिशन मोड पर आगे बढ़ा सकता है। योगी ने यह भी बताया कि कानपुर मेट्रो इस महीने के अंत तक तैयार हो जाएगी और अगले महीने इसके लोकार्पण की उम्मीद है।


Download Android App
Download iOS App



