उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव के अभियानों के तहत प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोनभद्र जिले में होने वाली यात्रा में शामिल होंगे। राज्य सरकार के पिछले पांच साल के कामों के आधार पर जनता का भरोसा जीतने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने जनविश्वास यात्रा शुरु की है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से बुधवार को दी गयी जानकारी के मुताबिक योगी दोपहर बाद लगभग डेढ़ बजे सोनभद्र के रोबेर्त्स्गंज पहुंचेंगे। यहां वह भाजपा की जनविश्वास यात्रा को संबोधित करेंगे।
कुछ परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास
मुख्यमंत्री सोनभद्र जिले होने वाली यात्रा में कुछ विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास भी करेंगे। इनमें एक मेडिकल कॉलेज समेत करीब 513 करोड़ रुपये की लागत वाली कुल 88 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास शामिल है। उल्लेखनीय है कि, भाजपा ने योगी सरकार की जनकल्याण एवं विकास कार्यों से संबंधित उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाकर आगामी चुनाव में एक बार फिर पार्टी के प्रति विश्वास अर्जित करने के लिये पूरे प्रदेश में छह जनविश्वास यात्राएं शुरु की हैं।
सभी विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी यात्रा
आज सोनभद्र जिले से शुरु होने वाली यात्रा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की अगुवाई में प्रदेश के सभी 403 विधानसभा क्षेत्रों से गुजरेगी। मुख्यमंत्री के यात्रा कार्यक्रम के मुताबिक सोनभद्र पहुंचने से पहले योगी दिन में 11 बजे लखनऊ स्थित के डी सिंह बाबू स्टेडियम में आजादी अमृत महोत्सव कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे।


Download Android App
Download iOS App



