उत्तर प्रदेश कांग्रेस ने 7 जिलों- देवरिया, महराजगंज, जालौन, कानपुर, उन्नाव, बुलंदशहर और लखनऊ शहर (दक्षिण) में 7 नए जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। यूपी विधानसभा चुनावों को देखते हुए इन नियुक्तियों को जनता के बीच अपनी पैठ को मजबूत करने के लिए हर संभव प्रयास के रूप में देखा जा रहा है।
अखिल भारतीय कांग्रेस समिति ने एक आधिकारिक बयान में कहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष ने उत्तर प्रदेश में सात जिला/शहर कांग्रेस समितियों के अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है। इसके तहत रामजी गिरी को देवरिया जिले का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
वहीं महाराजगंज जिले के लिए शरद सिंह बबलू, जालौन जिले के लिए राजीव नारायण मिश्रा, कानपुर नगर के लिए अमित कुमार पांडेय को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं उन्नाव जिले की अध्यक्ष आरती बाजपेयी, बुलंदशहर जिले में गोपाल सिंह और लखनऊ शहर (दक्षिण) में दिलप्रीत सिंह को यह पद दिया गया है।


Download Android App
Download iOS App



