बॉलीवुड की पंगा क्वीन कंगना रनौत हमेशा विवादों में फंसी रहती है। उनका सेलिब्रिटीज पर टिप्पणियां करना ही अक्सर उनकी परेशानियों का कारण बनता है। ऐसे में एक बार फिर वही हुआ जिसका डर था, कंगना की मुश्किले एक बार फिर बढ़ गई है। कुछ समय पहले कंगना ने फेमस गीतकार जावेद अख्तर पर कुछ आरोप लगाए थे जिसके चलते अब उनकी मुश्किले खत्म होने का नाम नही ले रही।

जावेद अख्तर ने कुछ समय पहले कंगना के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया था, जिसमें आज यानी 1 मार्च को एक्ट्रेस के नाम जमानती वारंट इश्यू किया गया है। कंगना पर आरोप है कि उन्होंने जावेद पर आधारहीन आरोप लगाकर उनका नाम खराब करने की कोशिश की थी।

इस मामले की सुनवाई आज मुंबई के अंधेरी स्थित मजिस्ट्रेट कोर्ट में हुई। जावेद अख्तर कोर्ट में समय से पहले पहुंच गए थे। वही कंगना को समन भेजे जाने के बावजूद वो कोर्ट में उपस्थित नहीं हो सकी। इसी वजह से कोर्ट ने कंगना रनौत के खिलाफ वारंट जारी किया। कंगना को एक फरवरी को समन जारी हुआ था। उन्हें एक मार्च को कोर्ट में पेश होने के लिए कहा गया था। सोमवार को कंगना कोर्ट में पेश नहीं हुईं जिसकी वजह से कोर्ट ने उनके खिलाफ सख्त कदम उठाया। कंगना के वकील ने कहा कि वो समन को उच्च न्यायालय में चुनौती देंगे। मामले की अगली सुनवाई 26 मार्च को होगी।

बता दें कि जावेद अख्तर ने दावा किया कि पिछले साल जून में एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद टीवी इंटरव्यू में बॉलीवुड में ‘‘गुटबाजी” की चर्चा करते हुए कंगना ने उनका नाम घसीटा था। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि कंगना ने झूठा दावा किया कि जावेद अख्तर ने ऋतिक रोशन से उनके कथित संबंध को लेकर चुप रहने की धमकी दी थी। शिकायत में कहा गया है कि इससे अख्तर की सार्वजनिक छवि को नुकसान पहुंचा है। अब इस मामले में कंगना रनौत आगे क्या कदम उठाती हैं ये देखने होगा।


Download Android App
Download iOS App



