लॉकडाउन के दौरान गुजरात में फसें उत्तर प्रदेश के 1,200 प्रवासी मजदूरों को लेकर शुक्रवार सुबह एक विशेष श्रमिक ट्रेन सोनभद्र पहुंची। प्राथमिक जांच-पड़ताल के बाद इन मजदूरों को सरकारी बसों से उनके गृह जनपद रवाना किया गया। अपर जिलाधिकारी (एडीएम) योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया, “गुजरात के मेहसाना जिले के कलेक्टर ने एक पत्र भेजकर पांच मई को ही प्रदेश के 68 जिलों के 1,200 प्रवासी मजदूरों को छोड़ने के लिए विशेष श्रमिक ट्रेन आने की सूचना सोनभद्र जिला प्रशासन को दे दी थी। जिसके बाद रेलवे स्टेशन और अस्थायी पड़ाव (कैम्प) की तैयारी पूर्ण कर ली गयी गयी थी।”
अमेरिका में वैश्विक महामारी का प्रकोप जारी, इवांका ट्रंप की पर्सनल असिस्टेंट कोरोना से संक्रमित
उन्होंने बताया, “यह श्रमिक ट्रेन सुबह 8:45 बजे सोनभद्र रेलवे स्टेशन आयी, जिसके बाद सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए सभी मजदूरों की स्वास्थ्य की जांच-पड़ताल की गई और इसके बाद 44 सरकारी बसों से उन्हें उनके गृह जनपद के लिए रवाना किया गया।” एडीएम ने बताया, “प्रदेश के सभी संबंधित जिलाधिकारियों को मजदूरों की सूची भेजकर उनके पहुंचने की सूचना दे दी गयी है।”


Download Android App
Download iOS App



