उत्तर प्रदेश विधानसभा की 403 सीटों के लिए मतगणना चल रही है। अब तक के रुझानों में भाजपा सुबह से ही काफी मजबूत बढ़त बनाए हुए है, जबकि समाजवादी पार्टी दूसरे नंबर पर चल रही है। वहीं, कांग्रेस भी बसपा से आगे निकल गई है। उत्तर प्रदेश में इस बार कुल 7 चरण में मतदान हुआ है। इसी कड़ी में ताजा रुझान के मुताबिक 260 सीटों पर भाजपा के बढ़त बनाने के बीच समाजवादी पार्टी (सपा) ने दावा किया है कि भाजपा अपनी जीत की अफवाह फैला रही है और परिणाम घोषित होने के बाद राज्य में सपा की ही सरकार बनेगी।
नरेश उत्तम पटेल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में चुनाव मतगणना के
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने यहां संवाददाताओं से बातचीत में चुनाव मतगणना के रुझानों और भाजपा द्वारा जश्न मनाए जाने के बारे में पूछे गए सवाल पर कहा अभी 50 प्रतिशत मतगणना ही हुई है और भाजपा जीत का जश्न मना कर अफवाह फैलाना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग की वेबसाइट पर सपा प्रत्याशियों की जीत को घोषित नहीं किया जा रहा है ताकि अफवाह फैलाई जा सके। पटेल ने अपील करते हुए कहा, ‘‘सपा कार्यकर्ता मायूस ना हों और मतगणना केंद्रों पर अंत तक जमे रहें। जब अंतिम परिणाम घोषित होगा तो सपा की ही जीत होगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे।’’
गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग द्वारा जारी रुझानों के मुताबिक राज्य की 403 विधानसभा सीटों में से भाजपा 246 पर आगे चल रही है जबकि समाजवादी पार्टी और उसके सहयोगी दल कुल 134 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। रुझानों में स्पष्ट बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पार्टी राज्य मुख्यालय पर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।


Download Android App
Download iOS App



