गोवा की 40 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस ने पहली जीत दर्ज की है, जबकि बीजेपी दोपहर एक बजे तक 19 सीटों पर आगे चल रही है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस ने अन्य राजनीतिक दलों की मदद से तटीय राज्य में अगली सरकार बनाने का गुरुवार को विश्वास जताया और कहा कि अभी अंतिम नतीजे घोषित नहीं हुए हैं।
निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध गोवा की सभी 40 विधानसभा सीटों के ताज़े आंकड़ों के मुताबिक, बीजेपी ने अबतक 11 सीटों पर विजय हासिल कर ली है जबकि वह 9 अन्य सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। वहीं कांग्रेस ने 5 सीटें जीत ली हैं और 6 पर वह आगे चल रही है।
Live : यूपी में 37 साल बाद रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में भाजपा, पंजाब में ‘आप’ की झाड़ू ने किया सबको साफ़
एक मतगणना केंद्र के बाहर पत्रकारों से बातचीत करते हुए प्रदेश कांग्रेस समिति के कार्यकारी अध्यक्ष एलेक्सी सिकेरा ने कहा कि अंतिम नतीजे अभी घोषित किए जाने हैं, इसलिए यह कहना अभी जल्दबाजी होगी कि भाजपा ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कहा, “ बढ़त ही सबकुछ नहीं होती है। अंतिम परिणाम आना बाकी है। हम अन्य राजनीतिक दलों और निर्दलीयों के साथ मिलकर अगली सरकार बनाएंगे।”
चुनाव आयोग की वेबसाइट के मुताबिक, गोवा में दो निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज कर ली है। आम आदमी पार्टी (आप) ने एक सीट पर जीत हासिल कर ली है और महाराष्ट्र गोमांतक पार्टी (एमजीपी) दो सीटों पर आगे चल रही है जबकि गोवा फॉरवर्ड ब्लॉक (जीएफपी) तथा रेवलूशनेरी गोवन्स पार्टी एक और निर्दलीय एक सीट पर आगे चल रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



