इस क्रिकेटर की Biopic का ट्रेलर देख गीली हो जाएंगी आपकी आँखे

Summary :

बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन दशकों पुराना है और ये कनेक्शन दिन-ब- दिन लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

बॉलीवुड और क्रिकेट का कनेक्शन दशकों पुराना है और ये कनेक्शन दिन-ब- दिन लगातार बढ़ता ही जा रहा है। इसी बढते कनेक्शन के तार जोड़े हैं आने वाली फिल्म ‘कौन प्रवीण तांबे’ ने, जिसका ट्रेलर आज ही रिलीज हुआ है। एक्टर श्रेयस तलपड़े इस फिल्म में एक बार फिर से क्रिकेटर के रोल में नजर आने वाले हैं, जो कि प्रवीण तांबे का किरदार होगा।

 

बॉलीवुड में इससे पहले महेंद्र सिंह धोनी और कपिल देव जैसे क्रिकेटर्स पर भी बायोपिक बन चुकी है और अब उसी कड़ी में प्रवीण तांबे का भी नाम जुड़ गया है। प्रवीण तांबे आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हैं। उन्होंने इंडियन प्रीमियर लीग में 41 साल की उम्र में डेब्यू किया था। जोकि अपने आप में प्रेणादायक है। क्रिकेट को लेकर स्पिनर प्रवीण तांबे शुरू से ही क्रेजी थे और उनके इसी क्रेज और जुनून की झलक ट्रेलर में भी दिखती है। ट्रेलर को देखकर क्रिकेट के लिए उनके संघर्ष का भी पता चलता है। ट्रेलर से श्रेयस तलपड़े की एक्टिंग का भी अंदाजा लगाया जा सकता है। उन्होंने प्रवीण तांबे के किरदार के साथ पूरा न्याय किया है। 

Kaun Pravin Tambe Trailer Talk: Shreyas Talpade Returns To Cricket With  Real-Life Story | Film Companion

लगभग 2 मिनट के इस ट्रेलर में प्रवीण तांबे के क्रिकेट जीवन से लेकर उनकी निजी जिंदगी तक को पूरा दिखाया गया है। उनकी शादी और फिर पत्नी संग उनके झगड़े, फिल्म में सबकुछ दिखाया गया है। ट्रेलर में ये भी देखने को मिला है कि कैसे उन्होंने नौकरी करने के बावजूद क्रिकेट को नहीं छोड़ा था और उन्होंने अपने सपने को पूरा करके ही दम लिया। इस ट्रेलर में प्रवीण का संघर्ष देख आपकी आँखे भी जरूर नम हो जाएंगी। 


Desk Team