उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आज पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद और हापुड़ में जनसंवाद करेंगे। सपा कार्यालय की ओर से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अखिलेश गाजियाबाद में दोपहर 12:30 बजे वेदांता फार्म में प्रेस वार्ता के माध्यम से मतदाताओं तक अपना संदेश पहुंचायेंगे।
गाजियाबाद के बाद हापुड़ जाएंगे अखिलेश
गाजियाबाद में जन संवाद के बाद सपा प्रमुख हापुड़ के गढ़ मुक्तेश्वर में दोपहर बाद 03:30 बजे प्रेस वार्ता करेंगे। उल्लेखनीय है कि शुक्रवार को भी अखिलेश ने राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी के साथ मुजफ्फरनगर और मेरठ में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से मतदाताओं तक अपना संदेश पहुंचाया था।
कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से वर्चुअल हो रहे है कार्यक्रम
कोरोना प्रोटोकॉल के कारण चुनाव आयोग ने चुनाव प्रचार को वर्चुअल माध्यमों तक सीमित कर दिया है। इस कारण चुनावी जनसभाओं का आयोजन नहीं होने की वजह से राजनीतिक दल सीमित दायरे में रहकर जनसंपर्क कर रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



