उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के मंत्री और कई विधायक पार्टी को छोड़ चुके है। अब फिर योगी आदित्यनाथ सरकार में मंत्री स्तर का दर्जा रखने वाले रघुराज सिंह ने अपनी ही पार्टी भाजपा के खिलाफ खुलकर बगावत शुरू कर दी है। अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहने वाले ठाकुर रघुराज ने पत्रकारों से कहा कि बीजेपी पहले जैसी नहीं रही। उन्होंने कहा, मैं उस समय से भाजपा से जुड़ा हूं, जब कोई भी पार्टी का झंडा पकड़ने के लिए तैयार नहीं था। वर्ष 1984 में, मैंने आरएसएस के प्रशिक्षण शिविरों की जिम्मेदारी ली और मैंने लगातार 18 वर्षों तक ऐसा किया।
पार्टी अब दलबदलुओं को ज्यादा सम्मान दे रही है : रघुराज
रघुराज ने पत्रकारों से कहा मैंने जिले से लेकर राज्य स्तर तक कई जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन किया। मैंने अपनी बरौली सीट से सर्वे में टॉप किया है लेकिन पार्टी अब दलबदलुओं को ज्यादा सम्मान दे रही है। जिस व्यक्ति से मैं 20 साल से लड़ रहा हूं, उसे टिकट दिया गया है। रघुराज सिंह ने बसपा एमएलसी ठाकुर जयवीर सिंह से टिकट पर सवाल उठाते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में तीन साल बाकी हैं। यदि वह इतने अच्छे नेता हैं, तो उन्होंने बसपा क्यों छोड़ी?
बेईमान व्यक्ति को टिकट देकर पार्टी ने मेरा अपमान किया : सिंह
बीजेपी नेता ने कहा पार्टी ने इस बेईमान व्यक्ति को टिकट देकर मेरा अपमान किया है। उन्होंने कहा पार्टी नेतृत्व के फैसले के कारण जयवीर सिंह मेरी पकी फसल काटने जा रहे हैं।


Download Android App
Download iOS App



