यूपी चुनाव: BSP ने जारी की 47 उम्मीदवारों की सूची, जानिए किन-किन के नाम हैं शामिल

Summary :

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब अगले चरणों पर राजनीतिक दल ध्यान दे रहे है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को 47 प्रत्यिाशियों वाली एक सूची जारी की है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के बाद अब अगले चरणों पर राजनीतिक दल ध्यान दे रहे है। इसी कड़ी में बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को 47 प्रत्यिाशियों वाली एक सूची जारी की है। इसमें सातवें चरण के मतदान क्षेत्र वाले प्रत्याशी हैं। बहुजन समाज पार्टी ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर के खिलाफ शिवपाल सिंह यादव की बेहद करीबी शादाब फातिमा को मैदान में उतारा है। 

देखें बीएसपी की पूरी सूची  
बहुजन समाज पार्टी ने रविवार को जो सूची जारी की है उसमें सातवें चरण के प्रत्याशियों ने नाम हैं। 47 प्रत्याशियों की इस सूची में गाजीपुर, मऊ, चंदौली, वाराणसी, भदोही, मिर्जापुर, सोनभद्र, आजमगढ़ तथा जौनपुर के प्रत्याशी हैं। बहुजन समाज पार्टी ने ओम प्रकाश राजभर की बड़ी घेराबंदी की है। पार्टी ने प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के मुखिया शिवपाल सिंह यादव की खाास मानी जाने वाली पूर्व मंत्री शादाब फातिमा को गाजीपुर के जहूराबाद से प्रत्याशी बनाया है। 
कालीचरण राजभर बसपा ने विधायक थे 
भाजपा ने यहां से कालीचरण राजभर को मैदान में उतारा है। शादाब फातिमा पहले समाजवादी पार्टी से विधायक थीं, जबकि कालीचरण राजभर बसपा ने विधायक थे। बसपा ने इससे पहले भी स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ कुशीनगर के फाजिलनगर में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रहे इलियास अंसारी को उम्मीदवार बनाया है।

Desk Team