Mahakumbh से UP सरकार की हुई बंपर कमाई, इस मंत्री ने किया खुलासा

Summary :

महाकुंभ के जरिए 60 लाख लोगों को रोजगार मिलाः अनिल राजभर

26 फरवरी को महाशिवरात्रि के साथ महाकुंभ का समापन हो गया। महाकुंभ पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बना रहा। 45 दिनों तक चले महाकुंभ मेले में यूपी सरकार ने सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की। महाकुंभ में लगभग 65 करोड़ लोगों ने स्नान किया। बता दें महाकुंभ के आयोजन में उत्तर प्रदेश सरकार ने सात हजार करोड़ रुपए खर्च किए। लेकिन क्या आपको पता है कि इस महाकुंभ से सरकार को क्या फायदा हुआ। आजमगढ़ पहुंचे राजभर ने जानकारी दी कि महाकुंभ के माध्यम से 60 लाख लोगों को रोजगार मिला। इतना ही नहीं महाकुंभ पर सात हजार करोड़ खर्च करने पर यूपी सरकार को साढ़े तीन लाख करोड़ का फायदा हुआ है।

राजभर ने विपक्ष पर बोला हमला

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि विपक्ष सनातन की महिमा को पचा नहीं पा रहा है जबकि सनातन भारत की आध्यात्मिक शक्ति है, एक आध्यात्मिक शक्ति जिसकी स्वीकार्यता देश ही नहीं बल्कि दुनिया में भी बढ़ी है। विपक्ष को यह पसंद नहीं है। जो चुनावी हिंदू हैं, वो कुंभ में भी नहीं जा पाए और जो कुछ लोग गए, उन्होंने अंधेरे में डुबकी लगाई। ऐसे लोगों से क्या उम्मीद की जा सकती है। राजभर ने कहा जो लोग कहते हैं कि सरकार काशी, अयोध्या और कुंभ में बेवजह पैसा खर्च कर रही है, उनके पास इस तरह की गैर जरूरी बातों के अलावा कुछ नहीं है। जो जन भावना है, जो भारत की परंपरा का मूल है, उसको समृद्ध करने में उसको आगे बढ़ाने में सरकार कभी पीछे नहीं हटेगी।

भारत की ड्रोन दीदियां बनीं महिला सशक्तीकरण की मिसाल: MIT प्रोफेसर

कई सितारे हुए महाकुंभ में शामिल

महाकुंभ मेला 2025 में कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्रभाई पटेल, व्यवसायी मुकेश अंबानी और गौतम अडानी समेत कई दिग्गज चेहरे इस आयोजन में शामिल हुए। अक्षय कुमार, कैटरीना कैफ और विक्की कौशल जैसे बॉलीवुड सेलेब्स समेत कोल्डप्ले के प्रमुख गायक क्रिस मार्टिन भी इस धार्मिक आयोजन में शामिल हुए।

उत्तर प्रदेश AIMIM के अध्यक्ष Shaukat Ali पर FIR

Khushi Srivastava

खुशी श्रीवास्तव मीडिया इंडस्ट्री में करीब 3 साल का अनुभव रखती हैं। वायरल कंटेंट, लाइफस्टाइल, हेल्थ और वास्तु शास्त्र टिप्स पर प्रमुखता से काम किया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई के बाद पहली बार पत्रकारिता के श्रेत्र में कदम रखा। इसके बाद अमर उजाला प्रिंट (प्रयागराज) में इंटर्नशिप की। फिलहाल खुशी, पंजाब केसरी दिल्ली के डिजिटल प्लैटफॉर्म के लिए कंटेंट राइटिंग का काम करती हैं।