कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दायर कर दिया है। यूपी सरकार ने कहा है कि इस साल कांवड़ यात्रा नहीं होगी। यूपी सरकार के वकील वैद्यनाथन ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि सभी कांवड़ संघ यात्रा स्थगित करने के लिए तैयार है, इसलिए इस साल यात्रा नहीं होगी।
यूपी के वकील वैद्यनाथन ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बाद सरकार ने बैठक बुलाई जिसमे कांवड़ संघों से चर्चा के बाद कांवड़ यात्रा को स्थगित करने का फैसला लिया गया। साथ ही कहा कि इस साल यात्रा नहीं होगी, लेकिन जिस तरह केंद्र सरकार ने क्षेत्रीय स्तर पर मंदिरों में गंगाजल से अभिषेक का विकल्प दिया था, वो किया जाएगा।
वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कोविड-19 के बीच कांवड़ यात्रा को रद्द करने के उत्तर प्रदेश सरकार के बयान को दर्ज किया और कहा कि कांवड़ यात्रा पर स्वतः संज्ञान के मामले को बंद करते है। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा हम सभी स्तरों पर अधिकारियों को निर्देश देते हैं जनता के जीवन को प्रभावित करने वाली अप्रिय घटनाओं पर सख्ती से गौर किया जाएगा और तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए।


Download Android App
Download iOS App



