इस समाज में एक के बाद एक अजीबो-गरीब घटनाएं होती रहती है। लेकिन क्या आपको मालूम है कि UP होम गार्ड भर्ती 2025 के बारे में में भी गलत जानकारी फैलाई गई है। भर्ती को लेकर गलत जानकारियां फैलाने का मामला सामने आया है। कुछ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ऐसे पोस्ट शेयर किए गए थे, जिसमें दावा किया गया कि यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा के परिणाम आ गए हैं, जिस वजह से बड़ी संख्या में उम्मीदवार भ्रमित हो गए। इस मामले की जानकारी मिलने पर संबंधित विभाग ने इसे गंभीरता से देखते हुए स्पष्ट किया कि ये खबर फेक है, इसपर भरोसा न करें। इस मामले को लेकर उन्होंने कड़ी कार्रवाई भी की है।
इन 2 इंस्टाग्राम प्रोफाइल के खिलाफ कार्रवाई

बता दें कि भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी भ्रामक जानकारी शेयर करने को लेकर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की हैं। अधिकारियों की शिकायत के बाद लखनऊ के हुसैनगंज पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया। जांच के दौरान rahul_rajput_70888 और amit_kushwah_thakur154 इंस्टाग्राम प्रोफाइल की पहचान की गई; इन अकाउंट्स से कथित तौर पर झूठी और फेक खबर फैलाई गई थी। पुलिस ने सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
भर्ती बोर्ड ने जारी की सलाह

दूसरी तरफ, भर्ती अधिकारियों ने उम्मीदवारों से ख़ास अपील किया है कि वे वायरल पोस्ट, वीडियो या सोशल मीडिया मैसेज पर आंख मूंदकर विश्वास न करें। परीक्षा, रिजल्ट या भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी सभी आधिकारिक जानकारी सिर्फ विभाग की आधिकारिक वेबसाइट और सरकारी चैनलों से ही लें। उम्मीदवारों से अपील की गई है कि वे अफवाहों को फैलने से रोकने के लिए बिना पुष्टि किए जानकारी को आगे न बढ़ाएं।
अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर
अधिकारियों ने यह साफ कर दिया है कि सरकारी भर्ती के नाम पर फेक न्यूज़ फैलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साइबर टीम उन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पैनी नजर रख रही है, जिससे फेक न्यूज़ न फैलाया जाए। अगर कोई युवक जनता को गुमराह करने की कोशिश करता हैं, तो उसपर कार्रवाई होगी। पुलिस ने कहा कि डिजिटल प्लेटफॉर्म का दुरुपयोग दंडनीय अपराध है और दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा। उम्मीदवारों से यह भी अपील किया गया है कि वे किसी भी संदिग्ध पोस्ट की जानकारी मिलने पर तुरंत संबंधित विभाग को सूचना दें ताकि समय रहते कड़ी कार्रवाई हो सके।
ALSO READ: Uttarakhand Monsoon: उत्तराखंड में मानसून की एंट्री, पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी


Download Android App
Download iOS App




