यूपी : असम के CM सरमा के बयान पर जयंत चौधरी ने साधा निशाना, कहा-BJP के नेताओं को दातुन से धोना चाहिए मुंह

Summary :

रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) के प्रमुख जयंत चौधरी ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहा

उत्तर प्रदेश में रालोद (राष्ट्रीय लोक दल) के प्रमुख जयंत चौधरी ने रविवार को असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा पर निशाना साधते हुए कहा कि, असम के सीएम ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया और कहा कि भाजपा नेताओं को समय-समय पर दातुन या टहनी से मुंह धोना चाहिए। यह बात उन्होंने राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के मामले में कही। चौधरी ने ट्वीट कर कहा, असम के मुख्यमंत्री ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया है। भाजपा नेताओं को समय-समय पर दातुन से मुंह धोना चाहिए! पूर्व लोकसभा सदस्य ने ट्वीट किया।


सर्जिकल स्ट्राइक में सबूत मांगने की बात पर किया था हमला 

असम के मुख्यमंत्री शर्मा ने इससे पहले ने वर्ष 2016 और 2019 में पाकिस्तान में हुई सर्जिकल स्ट्राइक में सबूत मांगने के लिए राहुल गांधी पर हमला किया था। सीएम शर्मा ने पूछा कि, क्या भारतीय जनता पार्टी ने कभी उनसे “पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के बेटे” होने का सबूत मांगा। शर्मा ने उत्तराखंड में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, इन लोगों की मानसिकता को देखिए। जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे। भारत ने उनके नेतृत्व में पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक किया था। राहुल गांधी ने स्ट्राइक का सबूत मांगा। क्या हमने कभी आपसे सबूत मांगा कि क्या आप राजीव हैं गांधी के बेटे हैं या नहीं? उन्होंने कहा आपको मेरी सेना से सबूत मांगने का क्या अधिकार है?” 
तेलंगाना के सीएम ने भी साधा निशाना 
सीएम सरमा की इस टिप्पणी पर जयंत चौधरी के अलावा तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव सहित विपक्षी नेताओं ने प्रतिक्रिया व्यक्त की और शर्मा के इस्तीफे की मांग की। तेलंगाना के सीएम ने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, पीएम मोदी जी क्या यह संस्कार है या फिर हमारा हिंदू अनुष्ठान, जो एक सांसद से उसके पिता की पहचान के बारे में सवाल करता है। ऐसा आपके भाजपा के एक मुख्यमंत्री ने किया है। मेरा सिर झुका हुआ है। यह सुनकर लज्जित हुई और मेरी आंखों में आंसू आ गए। यह देश के लिए अच्छी बात नहीं है।

Desk Team