उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बसपा (बहुजन समाज पार्टी) की अध्यक्ष मायावती ने चुनाव में दूसरे चरण की सीटों के लिए पार्टी के 51 उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कार्यकर्ताओं को पार्टी का चुनावी नारा भी दिया। मायावती ने यहां बसपा मुख्यालय में उम्मीदवारों की सूची जारी करते हुए कहा कि इस चुनाव में बसपा का नारा होगा ‘हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बसपा को सत्ता में लाना है।
गांव-गांव जाकर पार्टी की नीतियों को पहुचांए : मायावती
इससे पहले बसपा प्रमुख ने पहले चरण की 58 सीटों में से 53 उम्मीदवारों की सूची जारी की थी। उल्लेखनीय है कि विधान सभा चुनाव के दूसरे चरण में नौ जिलों की 55 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होगा। उन्होंने बसपा कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों को गांव-गांव जाकर मतदाताओं तक पहुंचाने की अपील भी की।
2007 का परिणाम दोहराने के लक्ष्य को साधकर लड़े कार्यकर्ता
मायावती ने अपील की है कि इस चुनाव को बसपा के कार्यकर्ता पार्टी के लिए 2007 का परिणाम दोहराने के लक्ष्य को साधकर लड़े जिससे पार्टी 2022 में फिर से सत्ता में वापसी कर सके। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से कोरोना प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करने की भी अपील की।


Download Android App
Download iOS App



