अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा ने भले ही बॉलीवुड में एंट्री नहीं की हो, बावजूद इसके वो अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती हैं। नव्या नवेली कभी अपनी ग्लैमरस तस्वीरों की वजह से तो कभी उनके रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियों में आ जाती हैं। नव्या सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरों के जरिये फैंस का दिल जीत लेती हैं। मगर इस बार उन्होंने अपनी कोई ग्लैमरस तस्वीर शेयर नहीं की बल्कि बल्कि एक ऐसी चीज को फ्लॉन्ट किया है, जिसे जाने-माने सिलेब्स छिपाते हैं या फ्लॉन्ट करने से कतराते हैं।

नव्या नवेली ने शेयर की नई फोटोज
नव्या नवेली नंदा ने शनिवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर लाइट पिंक कलर की साड़ी पहने दो फोटो पोस्ट की है, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। लेकिन नव्या ने खूबसूरती फ्लॉन्ट करने के साथ ही अपने सफेद बालों को भी उतनी ही खूबसूरती से फ्लॉन्ट किया है।
अपनी इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करके नव्या ने कैप्शन में लिखा है, ‘मेरे सफेद बाल।’ इस पोस्ट पर कई सेलेब्स और फैंस ने कमेंट किया है। एक फैन ने लिखा, ‘स्टनिंग लुक’। दूसरे ने कमेंट किया, ‘साड़ी में बहुत खूबसूरत लग रही हो।

वहीं इससे पहले नव्या ने अपनी ब्लैक ऐंड व्हाइट फोटो शेयर की थी, जिस पर दीपिका पादुकोण भी फिदा हो गई थीं। उन्होंने कमेंट किया था ‘ब्यूटी’ और साथ में दिल वाला इमोजी भी बनाया था।


Download Android App
Download iOS App



