उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था इस समय पूरी तरह से चरमरा गई है, लेकिन अब सरकार ने इस मामले पर कमर कस ली है।बता दें यूपी सरकार ने मनमानी करने वालों डॉक्टरों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हमीरपुर के सरकारी अस्पताल में बड़ी कार्रवाई की है।उन्होंने डॉक्टर नम्रता उपाध्याय को बर्खास्त कर दिया है।
विभाग ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब भी मांगा
सूत्रों के मुताबिक, सरकारी अस्पताल में जो डॉक्टर लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे थे। विभाग ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब भी मांगा था। जब नोटिस का नहीं दिया गया तो, डिप्टी सीएम ने इस मामले में कड़ी नाराजगी जाहिर की और लापरवाह डॉक्टरों पर कार्रवाई की गई। बताया गया कि डॉ. नम्रता उपाध्याय ग्यानोकालॉजिस्ट के पद पर ज्वाइन के बाद से ही गैर-हाजिर चल रही थीं।
स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए तमाम सुविधाएं मुहैया करा रही
सरकार द्वारा लापरवाह स्वास्थ्य कर्मियों पर हुई कार्रवाई से हड़कंप मचा है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि लापरवाही किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह डॉक्टरों पर इस तरह की कार्रवाई आगे जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार स्वास्थ्य कर्मचारियों के लिए तमाम सुविधाएं मुहैया करा रही है। बावजूद इसके लापरवाही की जा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार जब अब कर्तव्य निर्वहन कर रही है, तो डॉक्टर भी अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करें।
UP News: डिप्टी CM ब्रजेश पाठक ने लिया बड़ा एक्शन, ड्यूटी से गैरहाजिर रहने वाले डॉक्टरों को किया बर्खास्त
Summary :
उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था इस समय पूरी तरह से चरमरा गई है, लेकिन अब सरकार ने इस मामले पर कमर कस ली है।बता दें यूपी सरकार ने मनमानी करने वालों डॉक्टरों पर शिकंजा कसना शुरु कर दिया है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने हमीरपुर के सरकारी अस्पताल में बड़ी कार्रवाई की है।उन्होंने डॉक्टर नम्रता उपाध्याय को बर्खास्त कर दिया है। विभाग ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब भी मांगा सूत्रों के मुताबिक, सरकारी अस्पताल में जो डॉक्टर लंबे समय से गैर हाजिर चल रहे थे। विभाग ने नोटिस जारी कर उनसे जवाब भी मांगा था। जब नोटिस का नहीं…


Download Android App
Download iOS App



