हॉलीडे वीकेंड या मूड चिल करने के लिए अक्सर लोग बाहर घूमने के लिए जाते हैं, ऐसे में लोग पहले होटल के रूम का रुख करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि होटल का रूम लेना हमारे लिए खतरनाक साबित हो सकता है जी हां आपने सही पढ़ा। ये सच है कई बार हम होटल में रूम लेने से पहले वहां अच्छे से जांच करना भूल जाते हैं, जो आगे हमें कई तरह की तकलीफ दे सकता है।
एक्सपर्ट की मानें तो सभी होटल्स में अधिकतर उपकरण तकनीकी होते है, जिसमें कई बार कैमरे को फिट कर दिया जाता है। इसलिए हमें रूम लेने से पहले अच्छे से जांच कर लेना चाहिए कि कहीं कोई गड़बड़ी तो नहीं है। आपको बता दें कि पिछले कुछ समय से होटल से जुड़ी कोई न कोई गड़बड़ी की खबर सामने आ रही है। ऐसे में लोगों को लगातार सलाह दी जाती रही है कि होटल में रुकने के बाद अच्छे से कमरे की जांच पड़ताल कर ले। बता दें कि एक कपल जब हनीमून मनाने के लिए होटल पहुंचा तो उसने बेड के सामने ही लगे कैमरे को पकड़ लिया।
दरअसल, ये मामला चीन का है। यहां एक कपल हाल ही में मलेशिया में हनीमून मनाने पहुंचा था। वहां उन्होंने एक होटल की बुकिंग की थी लेकिन जब वह पहुंचे तो उन्हें बिस्तर के सामने ही एक हिडन कैमरा मिला। महिला ने बताया कि उनके पति ने सुबह 3 बजे चेक इन करने के बाद जब होटल के रूम की जांच पड़ताल की तो कैमरा मिला। जिसकी तस्वीरें उन्होंने क्लिक की और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दी।



Download Android App
Download iOS App





