लोकसभा चुनाव 2024 में थोड़ा ही समय बचा है। इस दौरान सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में जुटी हुई है। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) बृहस्पतिवार को मिशन 2024 के लिए चुनावी रैलियों की शुरुवात करने जा रहे है।पीएम मोदी यूपी के बुलंदशहर में लोकसभा चुनाव से पूर्व की पहली चुनावी रैली को संबोधित करेंगे।
- PM Modi आज बुलंदशहर से करेंगे चुनावी रैली की शुरुआत
- लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी रैली को करेंगे संबोधित
- भाजपा ने रामलहर के माहौल में चुनावी अभियान की शुरुआत की
पश्चिम क्षेत्र की रैली का आयोजन बुलंदशहर में रखा गया
आपको बता दें भाजपा ने रामलहर के माहौल में चुनावी अभियान की शुरुआत करने जा रही है। मोदी लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होने से पहले देश भर में चुनावी रैलियों और रोड शो का एक चरण पूरा करेंगे। मोदी यूपी में भी तीन रैलियां करेंगे। ब्रज और पश्चिम क्षेत्र की रैली का आयोजन बुलंदशहर में रखा गया है। वहीं आगामी दिनों में गोरखपुर और काशी क्षेत्र की रैली आजमगढ़ और अवध एवं कानपुर क्षेत्र की रैली लखनऊ में प्रस्तावित है।
PM मोदी चुनावी रैली की शुरुआत दलित बहुल सीट से कर रहे
पार्टी ने तय रणनीति के तहत अलीगढ़ में प्रस्तावित रैली का स्थान बदलकर बुलंदशहर किया है। बुलंदशहर लोकसभा क्षेत्र अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित है। मोदी चुनावी रैली की शुरुआत दलित बहुल सीट से कर रहे हैं। इसके जरिये दलित वोट बैंक साधने के साथ पश्चिम में बसपा के वोट बैंक में सेंध लगाने का प्रयास है। रैली से करीब 20 लोकसभा क्षेत्रों के दो लाख से अधिक लोगों को जुटाने का प्रयास किया है।


Download Android App
Download iOS App





