लखीमपुर खीरी जिले में गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए हुए मतदान की मतगणना रविवार को राजापुर मंडी समिति में व्यापक सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
निर्वाचन अधिकारी अनुराग सिंह ने कहा कि रविवार को राजापुर मंडी समिति में 14 मतगणना मेजों पर सुबह आठ बजे से मतों की गिनती शुरू होगी। उन्होंने कहा कि मतगणना को सुचारू रूप से चलाने के लिए 56 मतगणना अधिकारियों को तैनात किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मतगणना 32 चक्र में होने की संभावना है।अधिकारी ने बताया कि मतगणना प्रक्रिया की शुचिता सुनिश्चित करने के लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई है और किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को मतगणना केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।
अमन गिरि vs विनय तिवारी
गोला गोकर्णनाथ विधानसभा उपचुनाव में तीन नवंबर को मतदान में 57.35 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। इस चुनाव में सात उम्मीदवार हैं। इस निर्वाचन क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविंद गिरि के छह सितंबर, 2022 को निधन होने के कारण उपचुनाव कराना पड़ा।बहुजन समाज पार्टी (BSP) और कांग्रेस ने इस बार चुनाव से दूरी बना ली। मुख्य मुकाबला भाजपा के अरविंद गिरि के बेटे अमन गिरि और राज्य की मुख्य विपक्षी समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व गोला गोकर्णनाथ के पूर्व विधायक विनय तिवारी के बीच देखा गया।


Download Android App
Download iOS App



