कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान कन्नड़ फिल्म ‘KGF-2’ के संगीत का कथित तौर पर अनधिकृत उपयोग करने को लेकर राहुल गांधी समेत पार्टी के तीन नेताओं के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया है।यशवंतपुर पुलिस थाने में शुक्रवार को ‘कॉपीराइट अधिनियम’ और सूचना प्रौद्योगिकी कानून और भारतीय दंड संहिता के तहत जयराम रमेश, सुप्रिया और राहुल गांधी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
बिना इजाजत किया गया गानों का इस्तेमाल
‘एमआरटी म्यूजिक’ का प्रबंधन करने वाले एम नवीन कुमार ने ‘KGF-2’ के संगीत का अनधिकृत उपयोग किये जाने का लेकर पुलिस में एक शिकायत दर्ज कराई गई थी।शिकायतकर्ता का आरोप है कि जयराम रमेश ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर यात्रा के दो वीडियो पोस्ट किये, जिनमें ‘KGF-2’ के दो लोकप्रिय गानों का इस्तेमाल बिना इजाजत के किया गया।
कुमार ने आरोप लगाया कि ये वीडियो शिकायतकर्ता के स्वामित्व वाले लोकप्रिय ध्वनि रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल कर बनाये गये। वह ध्वनि रिकॉर्डिंग ‘KGF-2’ के हिंदी संस्करण का हिस्सा है।


Download Android App
Download iOS App



