उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार अपने कार्यकाल में काफी प्रगतिशील कार्य कर रही है। मुखयमंत्री योगी के नेतृत्व में यूपी सरकार ने जनता के हित को ध्यान में रखते हुुए बहुत ही व्यवस्थित ढंग से काम किया है। यूपी सरकार ने प्रदेश की कानून व्यवस्था को भी बेहतर करने की दिशा में काफी किया है और लगातार कर रही है।
इसी कड़ी में सार्वजनिक स्थानों पर मदिरापान करने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार देर रात को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाकर 434 लोगों को गिरफ्तार किया। अपर पुलिस आयुक्त पुष्पांजलि देवी ने बताया कि कोविड-19 के दिशानिर्देशों का उल्लंघन कर सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले लोगों के खिलाफ शनिवार रात को गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने एक विशेष अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि त्योहारों का मौसम शुरू होने के मद्देनजर पुलिस जांच अभियान चला रही है।
इसके तहत सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने व हुड़दंग करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध समय समय पर अभियान चलाकर कठोर कार्रवाई की जाती रही है। उन्होंने बताया कि इसी क्रम में शनिवार की रात सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 434 व्यक्तियों के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए उनकी गिरफ्तारी की गई। उन्होंने बताया कि भविष्य में भी पुलिस की इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।


Download Android App
Download iOS App



