उत्तर प्रदेश पुलिस ने आम आदमी पार्टी (आप) के सांसद संजय सिंह और पार्टी के दो कार्यकर्ताओं को एक समुदाय के खिलाफ नफरत भरा बयान देने के मामले में क्लीन चिट दे दी है। इन लोगों के खिलाफ पिछले साल यह मामला दर्ज किया गया था।
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज कुमार की अदालत में दाखिल की गई अंतिम रिपोर्ट में अपराध शाखा ने कहा कि संजय सिंह और आम आदमी पार्टी (आप) के कार्यकर्ता समरजीत सिंह और बृज कुमारू के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिले हैं।
अधिकारियों ने बताया कि एक समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने और उत्तर प्रदेश सरकार पर समाज के एक खास वर्ग का साथ देने का आरोप लगाने के मामले में पिछले साल 13 अगस्त को संजय सिंह के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था।आप के उत्तर प्रदेश प्रभारी सिंह के खिलाफ इस संबंध में कई मामले दर्ज किए गए थे। अंतिम रिपोर्ट पर शिकायतकर्ता का पक्ष अदालत 16 सितम्बर को सुनेगी।


Download Android App
Download iOS App



