उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव अगले साल होने है। इसको लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी दस दिसम्बर से अपने चुनावी अभियान की शुरूआत करेंगी। प्रदेश की प्रभारी वाड्रा दस दिसम्बर को दो दिवसीय दौरे पर लखनऊ आयेंगी। अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी और प्रदेश में अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव के परिपेक्ष्य में पार्टी की तैयारियों को लेकर चर्चा करेंगी।
पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने बुधवार को पार्टी दफ्तर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में यह जानकारी देते हुये दावा किया कि प्रदेश को नफरत और बदहाली के दलदल से निकालने के लिये कांग्रेस पूरी तरह तैयार है। पार्टी के प्रशिक्षण से पराक्रम अभियान के तहत सभी 403 विधानसभाओं में 24 हजार कार्यकर्ताओं की विजय सेना भाजपा सरकार की कारगुजारियों का जनता के सामने पर्दाफाश करने को तैयार है।
कांग्रेस महासचिव अपने संक्षिप्त दौरे में सभी जिलों के जिला ब्लाक प्रमुख,पंचायत अध्यक्ष,प्रशिक्षित कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगी।


Download Android App
Download iOS App



