यूपी STF ने कुख्यात गैंगस्टर अनिल दुजाना को मुठभेड़ में मार गिराया है। STF को दुजाना के मेरठ में छिपे होने की खबर मिली थी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार अनिल दुजाना किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फिराक में था।
ऑपरेशन दुजाना सफल
पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर दुजाना की तलाशी शुरू की गई। इसी बीच इसके मेरठ में छिपे होने की जानकारी STF के हाथ लगी। जिसके बाद STF ने “ऑपरेशन दुजाना” को अंजाम दिया। बता दें कि दुजाना पर दिल्ली और उत्तर प्रदेश में 60 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। यूपी और दिल्ली पुलिस लगातार दुजाना को पकड़ने का प्रयास कर रही थी।


Download Android App
Download iOS App



