यूपी के इन जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें कब मिलेगी राहत

Summary :

UP Weather Today: देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से खूब बारिश हो रही है। इस वजह से कई हिस्सों में जलभराव के हालात हैं। सड़कों पर पानी भरने और यातायात की समस्या से लोग परेशान हैं। खराब मौसम का असर स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। तेज बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 से अधिक जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट…

UP Weather Today: देशभर में भारी बारिश का दौर जारी है। इस बीच उत्तर प्रदेश में पिछले दो दिनों से खूब बारिश हो रही है। इस वजह से कई हिस्सों में जलभराव के हालात हैं। सड़कों पर पानी भरने और यातायात की समस्या से लोग परेशान हैं। खराब मौसम का असर स्कूली बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। तेज बारिश के कारण कई जिलों में स्कूल बंद कर दिए गए हैं। मौसम विभाग ने प्रदेश के 13 से अधिक जिलों में भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। इतना ही नहीं 12 जिलों में ऑरेंज अलर्ट भी जारी है।

Heavy rain Alert UP: भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने यूपी के शेष जिलों में भारी बारिश और व्रजपात की चेतावनी जारी की है। ऐसे में एक बार घर से बाहर निकलने से पहले जान लें अपने शहर के मौसम का हाल।

अलर्ट का प्रकार जिले (जिलों के नाम)
🔴 रेड अलर्ट सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मेरठ, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बंदायू, पीलीभीत, शाहजहांपुर
🟠 ऑरेंज अलर्ट बागपत, हापुड़, बुलंदशहर, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, हरदोई, सीतापुर, बाराबंकी, बहराइच, लखीमपुर खीरी, श्रावस्ती
🟡 येलो अलर्ट गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, अलीगढ़, हाथरस, एटा, मैनपुरी, इटावा, औरेया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, लखनऊ, रायबरेली, फतेहपुर, कौशांबी, प्रतापगढ़, प्रयागराज, मिर्जापुर, सोनभद्र, संतरविदासनगर, अमेठी, गोंडा, बलरामपुर

UP weather news in Hindi : इन जिलों के लिए व्रजपात का अलर्ट जारी

क्रम संख्या जिला क्रम संख्या जिला
1 सहारनपुर 41 अमेठी
2 शामली 42 गोंडा
3 मुजफ्फरनगर 43 बलरामपुर
4 बिजनौर 44 चित्रकूट
5 मेरठ 45 चंदौली
6 अमरोहा 46 वाराणसी
7 मुरादाबाद 47 जौनपुर
8 रामपुर 48 आजमगढ़
9 बरेली 49 अंबेडकरनगर
10 संभल 50 बस्ती
11 बंदायू 51 सिद्धार्थनगर
12 पीलीभीत 52 अयोध्या
13 शाहजहांपुर 53 सुल्तानपुर
14 मथुरा 54 बागपत
15 आगरा 55 हापुड़
16 फिरोजाबाद 56 बुलंदशहर
17 जालौन 57 कासगंज
18 हमीरपुर 58 फर्रुखाबाद
19 बांदा 59 कन्नौज
20 गाजियाबाद 60 हरदोई
21 गौतमबुद्धनगर 61 सीतापुर
22 अलीगढ़ 62 बाराबंकी
23 हाथरस 63 बहराइच
24 एटा 64 लखीमपुर खीरी
25 मैनपुरी 65 श्रावस्ती
26 इटावा 66
27 औरेया
28 कानपुर देहात
29 कानपुर नगर
30 उन्नाव
31 लखनऊ
32 रायबरेली
33 फतेहपुर
34 कौशांबी
35 प्रतापगढ़
36 प्रयागराज
37 मिर्जापुर
38 सोनभद्र
39 संतरविदासनगर
40
UP Weather Today
UP Weather Today

UP Weather Today: आगामी दिनों में कैसा रहेगा यूपी का मौसम?

UP Weather Today
UP Weather Today

UP Weather Today: मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर प्रदेश के ऊपर इस समय मानसून की ट्रफ लाइन बनी हुई है और एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ भी प्रभावी है, जिसके चलते प्रदेश में लगातार झमाझम बारिश हो रही है। हालांकि, कल से बारिश की तीव्रता में कुछ कमी आने की संभावना है। 3 सितंबर को उत्तर प्रदेश के पूर्वी और पश्चिमी दोनों हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश के आसार हैं। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है। वहीं, 4 और 5 सितंबर को तेज बारिश की संभावना कम है, लेकिन कहीं-कहीं हल्की या छिटपुट बारिश देखने को मिल सकती है।

UP Weather Today
UP Weather Today

ये भी पढ़ें:पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात, पीएम मोदी ने सीएम भगवंत मान से की बात, मदद का दिया भरोसा

पंजाब में हो रही बारिश और बाढ़ से जनजीवन अस्त-व्यस्त है। नदियां उफान पर हैं और कई जिलों में जलजमाव है। इसी बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को चीन यात्रा के बाद नई दिल्ली पहुंचते ही पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से बात कर बारिश और बाढ़ की स्थिति पर चर्चा की। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री ने सीएम मान को हर संभव मदद देने का आश्वासन दिया। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री मान ने कहा कि पंजाब हाल के इतिहास की सबसे भीषण बाढ़ का सामना कर रहा है और उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार इस संकट की घड़ी में उनके साथ है और उन्हें इस संकट की घड़ी में मदद करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

बचाव और राहत कार्य जारी

बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि प्राकृतिक आपदा ने पूरे राज्य में अभूतपूर्व नुकसान पहुंचाया है, लेकिन राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के बचाव और राहत के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चला रही है। सीएम भगवंत मान ने कहा कि राज्य सरकार ने इस अभूतपूर्व स्थिति में लोगों को राहत पहुंचाने के लिए कई कदम उठाए हैं। राज्य सरकार बाढ़ प्रभावित जिलों के लोगों को राहत पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। बाढ़ प्रभावित इलाकों से लोगों को निकालने और उन्हें तुरंत राहत पहुंचाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी जिलों आगे पढ़ें… 

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।