School Closed Today: भारी बारिश के चलते स्कूलों में लगा ताला, इन राज्यों में चलेगी ऑनलाइन क्लास

Summary :

School Closed Today: देशभर के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं बारिश के कारण दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला गया है। पहाड़ों से लेकर कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की हालात बनी हुई है। इसी बीच कई राज्यों में स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। आईए विस्तार से जानते है कि किन राज्यों में आज स्कूल बंद रहेंगे। School Closed in Haryana गुरुग्राम के बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है…

School Closed Today: देशभर के अलग-अलग हिस्सों में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। वहीं बारिश के कारण दिल्ली में मौसम का मिजाज बदला गया है। पहाड़ों से लेकर कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की हालात बनी हुई है। इसी बीच कई राज्यों में स्कूलों और शिक्षण संस्थानों को बंद रखने का फैसला लिया गया है। आईए विस्तार से जानते है कि किन राज्यों में आज स्कूल बंद रहेंगे।

School Closed in Haryana

School Closed Today
School Closed Today

गुरुग्राम के बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई है और यातायात ठप हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 सितंबर को गुरुग्राम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं अधिकारियों ने कॉर्पोरेट कार्यालयों से कर्मचारियों को घर से काम करने और स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाओं से चलाने का निर्देश दिया है।

School Closed in Punjab

School Closed in Punjab
School Closed in Punjab

पंजाब लगातार बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से जूझ रहा है और राज्य भर में बड़े पैमाने पर तबाही मची हैं। पंजाब में भारी बारिश के चलते 3 सिंतबर तक स्कूल और कॉलेज बंद करने का फैसला लिया है। बता दें कि बाढ़ और बारिश के चलते सुरक्षा की वजह से यह फैसला लिया गया है।

School Closed in UP

School Closed in UP
School Closed in UP

उत्तरप्रदेश में भारी बारिश के चलते मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। इसी बीच रायबरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़, मेरठ और बिजनौर में भारी बारिश के चलते 12वीं कक्षा तक स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया गया है। वहीं IMD ने उत्तर प्रदेश के अगले 24 घंटे में कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

School Closed in Uttarakhand

School Closed in Uttarakhand
School Closed in Uttarakhand

देहरादून, टिहरी में रेड अलर्ट जारी किया है और रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। साथ ही चमोली, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ, समेत कई जिलों में 12वीं कक्षा तक सभी स्कूलों को बंद किया गया है।

School Closed in Himachal Pradesh

School Closed in Himachal Pradesh
School Closed in Himachal Pradesh

हिमाचल में भारी बारिश और प्राकृतिक आपदा का कहर देखने को मिला है। जगह जगह भूस्खलन और बादल फटने की घटना ने राज्य को प्रभावित किया है। भारी बारिश के चलते कांगड़ा, चंबा, कुल्लू, ऊना, मंडी समेत कई जिलों में स्कूल आज भी बंद रहेंगे। छात्रों की पढ़ाई बाधित ना हो इसके लिए ऑनलाइन क्लास चलाई जाएगी।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 2 Sep: पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी, जानें मौसम का अपडेट

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।