Aaj Ka Mausam 2 Sep: पहाड़ों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक भारी बारिश, रेड अलर्ट जारी, जानें मौसम का अपडेट

Summary :

Aaj Ka Mausam 2 Sep: देशभर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की हालात बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में काले बादल बरसेंगे और उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के चलते रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते देशभर कैसा रहेगा मौसम। Delhi Weather दिल्ली में कल लगभग पूरे दिन बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। IMD ने 2 से 4 सितंबर, 2025 तक…

Aaj Ka Mausam 2 Sep: देशभर के अलग-अलग हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई क्षेत्रों में भारी बारिश हो रही है, वहीं कुछ इलाकों में भारी बारिश के कारण बाढ़ की हालात बनी हुई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के पूर्वानुमान के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में काले बादल बरसेंगे और उत्तराखंड के कुछ जिलों में भारी बारिश के चलते रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। चलिए जानते देशभर कैसा रहेगा मौसम।

Delhi Weather

Delhi Weather
Delhi Weather

दिल्ली में कल लगभग पूरे दिन बारिश ने मौसम का मिजाज बदल दिया है। IMD ने 2 से 4 सितंबर, 2025 तक दिल्ली में बादल छाए रहने और प्रतिदिन हल्की बारिश के साथ छींटे पड़ने का अनुमान लगाया है। 2 सितंबर को, कुछ स्थानों पर मध्यम वर्षा संभव है, अधिकतम तापमान 30-32°C और न्यूनतम तापमान 21-23°C रहेगा, साथ ही सुबह में 15-20 किमी प्रति घंटे, दोपहर में 22 किमी प्रति घंटे से कम और शाम तक 16 किमी प्रति घंटे से कम की गति से दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलेंगी। 3 सितंबर को हल्की बारिश की संभावना है, अधिकतम तापमान 32-34°C और न्यूनतम तापमान 22-24°C रहेगा।

Haryana Weather

Haryana Weather
Haryana Weather

गुरुग्राम में कल शाम तक 100 मिलीमीटर से ज़्यादा बारिश हुई। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 2 सितंबर, मंगलवार को गुरुग्राम के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) ने एक एडवाइजरी जारी कर लोगों से घर से काम करने का आग्रह किया है और स्कूलों को ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने का निर्देश दिया गया है।

Punjab Weather

Aaj Ka Mausam 2 Sep

पंजाब लगातार बारिश के कारण आई भीषण बाढ़ से जूझ रहा है और राज्य भर में बड़े पैमाने पर तबाही मची हैं। अब तक 1,044 गाँव प्रभावित हुए हैं, जिनमें से अकेले गुरदासपुर में 321 गाँव, कपूरथला (115), होशियारपुर (94), अमृतसर (88) और पठानकोट (82) हैं। सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िला गुरदासपुर है, जहाँ लगभग 1.45 लाख लोग प्रभावित हुए हैं। अमृतसर (35,000), फिरोज़पुर (24,015) और फ़ाज़िल्का (21,562) भी सबसे ज़्यादा प्रभावित ज़िलों में शामिल हैं। पंजाब में भारी बारिश के चलते 3 सिंतबर तक स्कूल बंद करने का फैसला लिया है।

Uttarakhand Weather

Uttarakhand Weather

उत्तराखंड में भी भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। कई जगह बादल फटने और भूस्खलन की खबरें सामने आ रही है। IMD ने देहरादून समेत कई इलाकों में भारी बारिश का अनुमान जताया है। देहरादून, टिहरी में रेड अलर्ट जारी किया है और रुद्रप्रयाग, चमोली और बागेश्वर जिले में रेड अलर्ट जारी किया है। बता दें कि भारी बारिश के चलते चारधाम यात्रा और हेमकुंड साहिब यात्रा को 5 सितंबर तक बंद कर दिया गया है।

ALSO READ: Aaj Ka Mausam 1 Sep: दिल्ली में आज रिकॉर्ड तोड़ बारिश, UP में अलर्ट जारी, जानें देशभर में कैसा रहेगा मौसम

Himanshu Negi

हिमांशू नेगी को देश-विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने GGSIPU से संबद्ध LLDIMS कॉलेज से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन (BJMC) की पढ़ाई की है। इसके बाद HNBGU Central University से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MAJMC) पूरा किया और पत्रकारिता की शुरुआत की। दैनिक जागरण और IJCP Pvt Ltd. में इंटर्नशिप करने के बाद उन्होंने सुदर्शन टीवी चैनल में 9 PM शो के लिए प्रोड्यूसर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।