Bigg Boss 19 Nominations: रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ का एक हफ्ता बीत चुका है। पहले हफ्ते में मेकर्स एलिमिनेशन नहीं करते हैं। ऐसे में सभी 16 सदस्य सुरक्षित रहे। पर दूसरे हफ्ते यानी मंगलवार को नॉमिनेशन की प्रक्रिया होगी। इसका प्रोमो सामने आ चुका है, जिसमें सभी दूसरे के प्रति अपनी भड़ास निकाल रहे हैं और नॉमिनेट कर रहे हैं। कुनिका ने मृदुल को ‘बिना पेंदी का लोटा’ कहा तो फरहाना का कहना है कि तान्या चीजों को बहुत बढ़ा-चढ़ाकर पेश करती हैं।
बिग बॉस 19 के दर्शकों में इस हफ्ते की नॉमिनेशन प्रक्रिया को लेकर काफी एक्साइटमेंट है। प्रोमो वीडियो में सभी सदस्य एक-दूसरे को नॉमिनेट करते दिखे। ने एक-दूसरे को नॉमिनेट करने की वजह भी बताई, जिसके बाद घर के कई सदस्य तीखी बहस करते नजर आए।
Bigg Boss 19 Nominations
कुनिका – मृदुल में हुई अनबन
अभिषेक अपनी बारी आने पर बसीर को कहा कि वो बहुत ही पेचीदा हो रहा है. वहीं, फरहाना ने तान्या को नॉमिनेट किया और कहा कि वो हर चीज को बहुत ही बढ़ा-चढ़ाकर बताती हैं। नेहल ने अभिषेक पर शिकंजा कसा और कहा कि उनका दिमाग अभी भी बच्चों जैसा है। इसके बाद, कुनिका आती हैं और वो मृदुल को बिन पेंदी का लोटा बोलकर उन्हें नॉमिनेट करती हैं।Kunickaa Sadanand ने कहा, ‘मृदुल जहां भी मैजॉरिटी देखता है. वहीं चला जाता है.’ इस पर पलटवार करते हुए मृदुल ने कहा, ‘क्योंकि मैं आपके साथ नहीं लुढ़क रहा. इस घर में डेमोक्रेसी चल रही है, तो मैजॉरिटी की बातें भी चलेंगी.’
Bigg Boss 19 में नॉमिनेट हुए ये सदस्य
‘बिग बॉस’ में अब इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कौन-कौन से सदस्य नॉमिनेट हुए है, ये रात में 9 बजे जियो हॉटस्टार और कलर्स टीवी पर रात 10 बजे पता चलेगा। पिछले हफ्ते कोई भी सदस्य एलिमिनेट नहीं हुआ है। फरहाना भट्ट को सीक्रेट रूम में रखा गया था, लेकिन वो भी एविक्ट नहीं हुई हैं। उन्हें घरवालों ने पहले ही दिन वोट देकर निकाल दिया था, ये कहकर कि वो इस घर में रहने के लायक नहीं हैं।


Download Android App
Download iOS App




