दिल्ली में बाढ़ का संकट, कई इलाकों में हालात बिगड़े, जानें कैसा रहेगा मौसम

Summary :

Delhi Flood Alert: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल हैं। इस बीच राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली में बाढ़ का संकट गहरा रहा है। यमुना नदी के किनारे बसा यमुना बाजार इलाका बाढ़ की चपेट में हैं। सोमवार को दिल्ली में भारी बारिश हुई, जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया और आसपास के इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया। इस बीच मौसम विभाग ने आज मंगलवार के लिए अलर्ट जारी किया है। Flood Alert in Rain दिल्ली में यमुना…

Delhi Flood Alert: देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कई राज्यों में भारी बारिश और बाढ़ से लोगों का हाल बेहाल हैं। इस बीच राजधानी दिल्ली से एक बड़ी खबर सामने आई है. दिल्ली में बाढ़ का संकट गहरा रहा है। यमुना नदी के किनारे बसा यमुना बाजार इलाका बाढ़ की चपेट में हैं। सोमवार को दिल्ली में भारी बारिश हुई, जिससे यमुना नदी का जलस्तर बढ़ गया और आसपास के इलाकों में पानी घुसना शुरू हो गया। इस बीच मौसम विभाग ने आज मंगलवार के लिए अलर्ट जारी किया है।

Flood Alert in Rain

Delhi Flood Alert
Delhi Flood Alert

दिल्ली में यमुना का जलस्तर बढ़ने से लोग डरे और सहमे हुए हैं। अगर और बारिश हुई तो हालात बिगड़ सकते हैं। सोमवार शाम से नदी में पानी तेजी से ऊपर की तरह बढ़ने लगा, देखते ही देखते हालात ऐसे बिगड़ गए कि यमुना बाजार कॉलोनी के घरों में पानी भर गया और लोग अपना घर छोड़कर छतों पर पहुंच गए। इस स्थिति में लोग अपने घर को छोड़कर उच्चाईं की तरफ जा रहे हैं। आपको बता दें कि हाल ही में मॉनसून भारी बारिश के दौरान यमुना बाजार इलाके में बाढ़ जैसे हालात बने थे तो दिल्ली की रेखा सरकार की तरफ से मुख्य सड़क के किनारे टेंट लगाए गए थे।

मालूम हो कि हर साल हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से लाखों क्यूसेक पानी छोड़ा जाता हैं, जिस वजह से दिल्ली में बाढ़ का खतरा बना रहता है। इस साल 2025 में भी दिल्ली में लगातार बाढ़ का खतरा बढ़ रहा है। ऐसे में दिल्ली सरकार ने सतर्कता बढ़ा दी है।

Delhi NCR Rain: आज का मौसम

Delhi NCR Rain

दिल्ली एनसीआर में आज मंगलवार, 2 सितंबर 2025 को मौसम का मिजाज पूरी तरह से बदला हुआ है। हर दिन बारिश हो रही है। अगस्त में लागतार बारिश हुई, वहीं सितंबर की शुरुआत भी तेज बारिश के साथ हुई, जिससे सड़कों से लेकर मेट्रो तक ट्रैफिक से लोगों को परेशानी हुई। मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में दिल्ली और आसपास के इलाकों में बारिश होने के आसार हैं।

Gurugram-Noida का हाल बेहाल

Gurugram-Noida
Gurugram-Noida

दिल्ली के साथ-साथ एनसीआर को शहरों में बारिश कहर बनी हुई है। गुरुग्राम-नोएडा में आज मंगलवार को बारिश शुरू हो गई है। सोमवार को इन जगहों पर खूब बारिश हुई, जिससे लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थी। कई किलोमीटर तक सड़क पर गाड़ियों की लाइन लगी रही। ऑफिस से छूटने के बाद लोग देर रात अपने-अपने घर पहुंचे। दिल्ली मेट्रो का भी हाल बेहाल रहा।

ये भी पढ़ें :पंजाब में बाढ़ से बिगड़े हालात, पीएम मोदी ने सीएम भगवंत मान से की बात, मदद का दिया भरोसा

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।