UPTET Exam Admit Card Out: यूपीटीईटी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, इस डायरेक्ट लिंक से तुरंत करें डाउनलोड

Summary :

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 30 जून को UPTET का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा 2 से 4 जुलाई के बीच अलग-अलग शिफ्टों की आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं, कैसे और कहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें। कैसे डाउनलोड करें UPTET Admit Card 2026 ? सबसे पहले…

UPTET Exam Admit Card Out

उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 के एडमिट कार्ड का इंतजार कर रहे लाखों उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने 30 जून को UPTET का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए परीक्षा 2 से 4 जुलाई के बीच अलग-अलग शिफ्टों की आयोजित की जाएगी। आइए जानते हैं, कैसे और कहां से एडमिट कार्ड डाउनलोड करें।

कैसे डाउनलोड करें UPTET Admit Card 2026 ?

UPTET Exam Admit Card Out
UPTET Admit Card 2026 (Image- Social Media)
  • सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर दिख रहे ‘UPTET Admit Card 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
  • अब यहां अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या मोबाइल नंबर दर्ज करें।
  • इसके बाद अभ्यर्थी अपना नाम, पिता का नाम और डेट ऑफ़ बर्थ डालें।
  • स्क्रीन पर दिखाई देने वाला सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
  • अब सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपकी स्क्रीन पर एडमिट कार्ड खुल जाएगा।
  • इसके बाद PDF डाउनलोड करें और एग्जाम के लिए उसका प्रिंटआउट निकालकर रख लें।

एडमिट कार्ड में ये जानकारी जरूर चेक करें

उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें लिखी जानकारियों की अच्छे से जांच कर लें। आदमित कार्ड पर उम्मीदवार अपना नाम, फोटो, परीक्षा की तारीख, रिपोर्टिंग टाइम, परीक्षा केंद्र का पता और अन्य दिशा निर्देश को ध्यानपूर्वक पढ़ ले। अगर कोई भी जानकारी गलत होती है, तो संबंधित विभाग से संपर्क करें।

ऑफलाइन मोड में होगी परीक्षा

UPTET Exam Admit Card Out
UPTET Admit Card 2026 (Image- Social Media)

इस बार UPTET 2026 परीक्षा ऑफलाइन मोड में OMR शीट पर आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा के प्रत्येक पेपर में कुल 150 बहुविकल्पीय (MCQ) प्रश्न पूछे जाएंगे, जो कुल 150 अंकों के होंगे। अभ्यर्थियों को पूरा पेपर करने के लिए 150 मिनट का समय दिया जाएगा। उम्मीदवारों के लिए सबसे बड़ी राहत की बात यह है कि इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नहीं होगी, यानी गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा।

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।