उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने UPTET 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जिन भी उम्मीदवार ने परीक्षा दे थी, वे आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट देख सकते हैं। यह परीक्षा 2 से 4 जुलाई तक हुई थी। इसमें पेपर 1 में कक्षा 1 से 5 के लिए और पेपर 2 कक्षा 6 से 8 के लिए आयोजित किया गया था। जिसमें प्राइमरी स्तर पर 80.07% और अपर प्राइमरी स्तर पर 71.85% उम्मीदवार सफल रहे हैं। लेकिन हैरानी वाली बात ये है कि सरकारी स्कूलों में नौकरी बचाए रखने के लिए परीक्षा देने वाले 2,68,799 कार्यरत शिक्षकों में से 62,028 शिक्षक फेल हो गए।
80% अभ्यर्थी पास, 62 हजार शिक्षक फेल
इस बार यूपी टीईटी में करीब 80 फीसदी अभ्यर्थी पास हुए हैं, लेकिन 62 हजार से ज्यादा शिक्षक फेल हो गए। TET यानी शिक्षक पात्रता परीक्षा सरकारी शिक्षक बनने और नौकरी में बने रहने के लिए जरूरी है। इस बार 2,68,799 पहले से कार्यरत शिक्षकों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 2,06,771 शिक्षक पास हुए, जबकि 62 हजार से ज्यादा शिक्षक फेल हो गए।
क्या फेल हुए शिक्षकों की जाएगी नौकरी?
सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद सरकारी शिक्षकों के लिए TET पास करना जरूरी है। हालांकि, फेल हुए शिक्षकों की नौकरी तुरंत नहीं जाएगी। उन्हें TET पास करने के लिए 2028 तक का समय दिया गया है। इस दौरान वे विशेष TET या CTET पास करके अपनी नौकरी बचा सकते हैं। लेकिन 2028 तक TET की पात्रता पूरी नहीं करने पर उनकी नौकरी पर खतरा हो सकता है।
ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट?
अगर आपने अभी तक अपना रिजल्ट चेक नहीं किया है, तो घर बैठे अपने फ़ोन पर ऑनलाइन देख सकते हैं। आइए जानते हैं, कैसे:-
- रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in या updeled.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज पर ‘UPTET Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें।
- अब यहां रजिस्ट्रेशन नंबर/रोल नंबर और डेट ऑफ़ बर्थ डालें।
- जरुरी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट बटन पर क्लिक करे दें।
- सबमिट करते ही आपकी स्क्रीन पर स्कोरकार्ड दिख जाएगा।
Also Read: CM योगी आदित्यनाथ के हाथों 11 रसोइयों को मिला कैशलेस चिकित्सा कार्ड, बढ़े मानदेय का चेक व परिधान किट


Download Android App
Download iOS App




