कहते है कानून के हाथ बहुत लम्बे होते है। अपराधी कितना ही शातिर हो क्यों ना हो वह कानून के शिकंजे से ज्यादा दिन नहीं बच सकता। पुलिस कमिश्नरेट गाजियाबाद के थाना विजयनगर पुलिस टीम ने लूट में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से चोरी की एक कार, एक तमंचा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं।
घटना में इस्तेमाल एक कार भी बरामद
इनसे लूट के 3,500 रुपए और घटना में इस्तेमाल एक कार भी बरामद हुई है। दोनों आरोपी अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर टैक्सी में चलने वाली गाड़ियां चुराते थे। फिर, चोरी की गाड़ी से लूटपाट करते थे। यह लोग रास्ते में अन्य किसी टैक्सी से गाड़ी टकरा देते थे और उसके साथ लूटपाट करते थे।
टैक्सी में आम जनता को देते थे लिफ्ट
इसके अलावा चोरी की टैक्सी में आम जनता को लिफ्ट देकर उनसे भी लूटपाट करते थे। 5 फरवरी को पीड़ित ने अज्ञात ओला चालक पर मारपीट और लूटपाट की शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने जांच के दौरान सोमवार को रवि शर्मा और सचिन कुमार को चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया।


Download Android App
Download iOS App





