उत्तर प्रदेश के मथुरा में कल यानि बुधवार की दोपहर को गुंडों ने बाइक सवार युवक को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। वहीँ बाइक सवार युवक का साथी घायल हो गया। यह घटना बरसाना गांव की हैं। सूत्रों के सनुसार बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे बरसाना गांव निवासी हाईक और जमील अपने दोस्त आसिफ के साथ बाइक के द्वारा किसी काम से कही जा रहे थे।
जैसे ही बाइक सवार युवक माता मंदिर के पास ही पहुंचे थे कि पहले से घात लगाए बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगते ही जमील गिर पड़ा। वहीँ, उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गोली उसके दोस्त की गर्दन को छूते हुए निकल गई। उसे आसपास ग्रामीणों ने उपचार के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचवाया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
मामले की सूचना पुलिस को दिए जाने बाद करीब पुलिस लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। वहीँ, पास के लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।सूचना दिए जाने के बावजूद पुलिस लगभग दो घंटे बाद मौके पर पहुंची। पुलिस देरी से पहुंचने पर लोग आक्रोशित हो गए और हंगामा कर दिया। वहीँ, ग्रामीण मृतक के शव को लेकर हमलावरों की तत्काल गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए सड़क पर बैठ गए।
बता दें कि जब पुलिस शव को अपने कब्जे में लेने में नाकाम रही और ग्रामीण शांत नहीं हुए, तब शहर पुलिस अधीक्षक और पुलिस महकमे के अन्य आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी और अन्य अधिकारियों ने मामले की कार्रवाई का विश्वास दिलाया और आक्रोशित ग्रामीणों को किसी तरह समझाया. इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।


Download Android App
Download iOS App



