गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने गुरुवार को बंबई शेयर बाजार (बीएसई) की राज्य में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए पांच लाख रुपये दान करने के लिए सराहना की। इस महीने की शुरुआत में भारी बारिश और भीषण बाढ़ में उत्तरी गोवा जिले के बिचोलिम, पेरनेम और बर्देज तालुकाओं सहित राज्य के कई इलाके प्रभावित हुए।सावंत ने कहा कि बीएसई की मदद पणजी के पूर्व विधायक सिद्धार्थ कुनकोलियनकर की पहल से हुई।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) ने गोवा में बाढ़ राहत कार्यों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में पांच लाख रुपये का दान दिया। ईमानदारी से बीएसई इंडिया के इस नेक काम की सराहना करता हूं। इसके लिए सिडकुक्स का भी धन्यवाद।’’


Download Android App
Download iOS App



