उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) को लेकर व्याप्त भ्रम दूर करने के लिए जगह-जगह पर्चे बांटने का अभियान शुरू किया गया है। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार शलभ मणि त्रिपाठी ने रविवार को बताया कि राज्य सरकार ने सीएए को लेकर लोगों में व्याप्त सभी भ्रम और शंकाएं दूर करने के लिए अभियान शुरू किया है।
ईरान का US पर बड़ा हमला, इराक में सैन्य अड्डे पर दागे चार रॉकेट
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के निर्देश पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत सीएए के बारे में विस्तृत जानकारी वाले पर्चे जगह-जगह लोगों को बांटे जा रहे हैं।
त्रिपाठी ने बताया कि पर्चों के जरिए लोगों को यह बताया जा रहा है कि सीएए नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है और इससे हिंदू मुसलमान या किसी भी धर्म के लोगों की नागरिकता को कोई खतरा नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



